{"_id":"69726c4beac88d04c2081709","slug":"innocent-child-dies-after-drowning-in-a-water-filled-pit-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-173247-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पानी भरे गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पानी भरे गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत
Thu, 22 Jan 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
भलुअनी। क्षेत्र के मानू बरवां स्थित एक ईंट भट्ठे के निकट बृहस्पतिवार को पानी भरे गड्ढे में डूबने से आठ वर्षीय आयशा पुत्री अबरार की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बच्ची के पिता और परिवार के लोग ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं।
जानकारी के अनुसार, मानू बरवां स्थित एक ईंट भट्ठे के निकट पानी भरे गड्ढे में एक शव उतराया मिला। इसकी जानकारी होने पर अगल-बगल के लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया। उसकी पहचान सीतापुर जनपद के पकियां थाना क्षेत्र के हरगांव निवासी अबरार की पुत्री आयशा के रूप में हुई।
लोगों के अनुसार आयशा बुधवार की शाम अचानक घर से गायब हो गई थी। तलाश के बाद भी उसका कहीं सुराग नहीं लग सका था। ऐहतियात के तौर पर पुलिस फारेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाई थी। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।