{"_id":"665b7e76dff60bb88a09735b","slug":"injured-youth-died-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-126921-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Sun, 02 Jun 2024 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 02 Jun 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
फोटो -
भाटपाररानी। दिल्ली कमाने गया भाटपाररानी थाना क्षेत्र के ग्राम बभनौली का एक युवक दुर्घटना में घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम होने के बाद जब शव शनिवार को गांव पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गांव के कब्रिस्तान में शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
ग्राम बभनौली निवासी नियाज मोहम्मद उर्फ लखन कुछ माह पहले दिल्ली कमाने गया था। वह अंडे का व्यवसाय करता था। 29 मई को वाहन से अंडा उतारते समय पीछे से तेज गति से आ रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। इससे वह घायल हो गया। इलाज के दौरान अस्पताल में दूसरे दिन उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम होने के बाद शव शनिवार को जब गांव पहुंचा। नियाज मोहम्मद की शादी हाल ही में हुई थी। उसे एक पांच माह की बच्ची है। पत्नी हसबुन खातून का रोते-रोते बुरा हाल था। वह दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई विदेश रहता है। पिता पहले ही स्वर्ग सिधार चुके हैं।