फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   injured in accident, died in hospital

हादसे में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत

Sun, 21 Mar 2021 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
injured in accident, died in hospital
हादसे में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

बघौचघाट। रामपुर महुआबारी टोला बेलम्हा बाजार निवासी ऋषि गोंड (13) पुत्र जंगी गोड़ सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। गोरखपुर में इलाज के दौरान शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
क्षेत्र के रामपुर महुआबारी टोला बेलम्हा बाजार निवासी ऋषि मलसी चौराहा पर अपने माता-पिता के साथ चाय की दुकान चलाता था। एक सप्ताह पूर्व देर शाम अपनी दुकान बंद कर वह बाइक से अपने दोस्त के घरघुड़ीपुर खुर्द गांव दावत खाने के लिए गए थे। लौटते समय धूस देवरिया-घुड़ीपुर खुर्द मार्ग पर महुआरी गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खेत में चली गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन

हादसे में डीएलएड का छात्र घायल
भाटपाररानी। नगर के स्टेशन मोड़ पर शनिवार की दोपहर में स्कूटी व बाइक में भिड़ंत में बाइक सवार नितेश राय (30) निवासी बांसघाटी थाना भटनी घायल हो गए। वह बबुआजी पीजी कालेज पिंडी में डीएलएड की पढ़ाई करते हैं। वह अपने गांव जा रहा थे। आसपास के लोगों ने उनको पीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed