{"_id":"5dfbb2478ebc3e87943c1094","slug":"injered-old-man-died-deoria-news-gkp333832586","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल वृद्ध ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में घायल वृद्ध ने दम तोड़ा
विज्ञापन
मारपीट में घायल वृद्ध ने दम तोड़ा
भलुअनी थानाक्षेत्र के गुद्दी चकिया गांव के रहने वाले थे रामजी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनूघाट। भलुअनी थानाक्षेत्र के गुद्दी चकिया गांव में जमीन विवाद में 27 नवंबर को दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल वृद्ध ने बुधवार की रात दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इस मामले मेें भलुअनी पुलिस केस दर्ज कर चुकी है। गुद्दी चकिया गांव निवासी रामजी पासवान 60 का कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है। इसी में 27 नवंबर को मारपीट हो गई। रामजी पासवान के सिर में गंभीर चोट लगी थी। उन्हें जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉजेल में भर्ती कराया गया। बुधवार की रात उनकी मौत हो गई। भलुअनी पुलिस इस मामले में पहले बलवा और मारपीट का केस दर्ज किया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने धाराएं बढ़ा दी थी। भलुअनी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रामजी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष भलुअनी राममोहन सिंह ने बताया कि एक की मौत के बाद अब इस मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।