फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Information given to farmers about cultivating moong

Deoria News: किसानों को मूंग की खेती करने की दी गई जानकारी

Mon, 07 Apr 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 07 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Information given to farmers about cultivating moong
भाटपाररानी। कृषि विज्ञान केंद्र मल्हनी के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा सोमवार को विकास खंड भाटपार रानी के ग्राम ततायर खुर्द में मूंग की उन्नत खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

केंद्र के वैज्ञानिक डा. कमलेश मीना ने कहा कि गेहूं की कटाई के पश्चात मूंग की खेती करना खेत की मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार के साथ-साथ गर्मी के समय में अच्छी आमदनी प्राप्त करने का अच्छा स्रोत है। इसकी गांठों में उपस्थित राइजोबियम जीवाणुओं द्वारा मृदा की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। डा. रजनीश श्रीवास्तव ने कहा कि गर्मियों में लोबिया की खेती करने से भी मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार होता है।
विज्ञापन

केंद्र के गृह विज्ञान विशेषज्ञ जय कुमार ने बताया कि किसानों को खाली पड़े खेत में किचन गार्डन लगाकर रसायन मुक्त सब्जियों का उत्पादन कर घरेलू उपयोग किया जा सकता है। इस दौरान शरद चंद्र राय, राजाराम कुशवाहा, राजकिशोर कुशवाहा,सत्य प्रकाश कुशवाहा, संजय कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, प्रकाश कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed