फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Information given about schemes of central and state government

Deoria News: केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओंं की दी जानकारी

Sun, 17 Dec 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 17 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Information given about schemes of central and state government
एकौना। देश के लोगों की सुरक्षा, समाज के अंतिम व्यक्ति तक का उत्थान और संस्कृति का सम्मान रखते हुए भारत को विकसित देशों की श्रेणी में ले आने के लिए मोदी सरकार के नेतृत्व में नित नए कार्य हो रहे है। यह बात शनिवार को पचलड़ी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को गिनाया। इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से कल्याणकारी योजनाओं का स्टॉल लगाया गया। सांसद ने नौनिहालों का अन्नप्रासन करा कर किसानों में सम्मान पत्र वितरित किया। समारोह को बंधु उपेंद्र सिंह, संजय सिंह, राम सुधारे पासवान, विकास कुमार, वीरेंद्र पांडेय, जर्नादन राव, राम संतोष शुक्ला, दिलीप जायसवाल, दिनेश पांडेय, छोटे सिंह, अनिरुद्ध चौधरी, मनीष गुप्ता आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

उधर, भटनी क्षेत्र के मिश्रौली दीक्षित गांव में शनिवार को जन संकल्प यात्रा के दौरान अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता सत्य प्रकाश मणि थे। इस दौरान सत्य व्रत मिश्र, विनोद दीक्षित, प्रधान राजकुमार यादव, अवनीश दीक्षित, राजन सिंह, शिवसरदार मिश्र, सच्चिदानंद दीक्षित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर कारखाना विधानसभा के सिसवा में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सदर ब्लॉक के सिसवा बरेठा गांव में आयोजित कार्यक्रम में 20 से अधिक विभागों ने अपने स्टाॅल लगाए। इसमें बाल विकास परियोजना विभाग के स्टॉल पर पहुंचकर विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने गर्भवती महिलाओं का गोद भराई तथा छोटे बच्चों का अन्नप्राशन किया।





बिना भेदभाव के डबल इंजन की सरकार कर रही कार्य : दीपक मिश्र

भागलपुर में विकास भारत संकल्प यात्रा के तहत शनिवार को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई। सरकारी विभागों का स्टाल लगाया गया। बरहज के विधायक दीपक मिश्रा उर्फ शाका ने कहा कि बिना भेद भाव के प्रदेश और केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी जरुरतमंद को दिया जा रहा है। विधायक ने नवजात भोला और नव्या को अनुप्राशन और निशा चौरसिया और रुबी का गोद भराई भी किया। मेले में विभिन्न विभागों का स्टॉल लगा कर लोगों को जानकारी दी गई। राजस्व विभाग, बैंक, डाक विभाग, सहकारिता विभाग, नेहरु युवा केंद्र के कोई जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी नहीं दिखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed