{"_id":"6876a5df7885036f290f9a35","slug":"information-about-thei-ayush-aroma-love-relationships-to-relatives-deoria-news-c-7-gkp1041-1004098-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: परिजनों को थी आयुष-अरोमा के प्रेम संबंधों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: परिजनों को थी आयुष-अरोमा के प्रेम संबंधों की जानकारी
Wed, 16 Jul 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/अयोध्या। देवकाली स्थित होमस्टे में युवक-युवती की मौत के बाद जांच में कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस के अनुसार, आयुष और अरोमा के परिजनों को उनके प्रेम संबंध की बखूबी जानकारी थी। लंबे समय से चल रहे इस प्रकरण की वजह से ही युवक लगभग हर माह युवती से मिलने आता था।
हालांकि, वारदात के पीछे की वजह अब तक रहस्य बनी है। रविवार की शाम देवकाली बाईपास स्थित गौरी शंकर पैलेस में देवरिया के रामचंद्र शुक्ला नगर, भुजौली कॉलोनी निवासी आयुष कुमार गुप्ता और बाराबंकी के दरियाबाद के गाजीपुर निवासी अरोमा रावत का शव मिला था।
दोनों की मौत गोली लगने से हुई थी। सोमवार की भोर में पोस्टमार्टम के बाद दोनों के परिजन शव लेकर अपने-अपने घर चले गए। अब तक किसी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है, मगर पुलिस ने कई पहलुओं पर जांच की है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, कुछ माह पहले युवती के भाई ने उसके मोबाइल फोन में युवक की चैट देखी थी। वहीं, युवती ने मां से भी आयुष के बारे में जानकारी साझा की थी। पूछताछ में इसकी पुष्टि हुई है।
वहीं, युवक के भाई रजत ने पुलिस को दोनों की आपस में लंबी बातचीत होने की जानकारी दी है। ऐसे में साफ है कि परिजन प्रेम-प्रसंग के मामले से भलीभांति वाकिफ थे।