फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Infant died due to electric current from table fan, grandmot

Deoria News: टेबल फैन की करंट से दूधमुही बच्ची की मौत, दादी और मां झुलसी

Wed, 28 Aug 2024 04:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 28 Aug 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Infant died due to electric current from table fan, grandmot
भाटपार रानी। खामपार थाना के खैराट गांव में मंगलवार की दोपहर बिस्तर पर चालू हालत में टेबल फैन गिर जाने से करंट की चपेट में आने से दो माह की दूधमुही बच्ची की मौत हो गई। टेबल फैन हटाते समय करंट की चपेट में आने से मां और दादी झुलस गईं। दोनों को गंभीरावस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


खैराट गांव निवासी संध्या देवी पत्नी राहुल मद्धेशिया अपनी दो माह की दूधमुंही बच्ची को बिस्तर पर सुलाकर घर का कामकाज कर रही थीं। अचानक चालू हालत में टेबल फैन बिस्तर पर गिर पड़ा। जिससे बच्ची के शरीर में करंट प्रभावित हो गया। बच्ची की रोने की आवाज सुन उसकी मां संध्या देवी और दादी आरती देवी दौड़कर बिस्तर के पास पहुंची तो टेबल फैन गिरा देखा। उसे हटाने के क्रम में दोनों करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। आनन-फानन में परिजन बच्ची, उसकी मां व दादी को लेकर भाटपार रानी पीएचसी पर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। दादी व मां की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसके बाद मासूम के शव को लेकर परिजन घर चले गए। थानाध्यक्ष खामपार महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि इसकी उन्हें सूचना नहीं है, जानकारी ले रहे है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed