फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Industries will gain momentum, the path to the market will become easier.

Deoria News: उद्योगों को मिलेगी रफ्तार, बाजार की राह हो जाएगी आसान

Fri, 13 Mar 2026 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Industries will gain momentum, the path to the market will become easier.
देवरिया, पैकौली। देवरिया से उसरा इंडस्ट्रियल एरिया को जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। इस सड़क के तैयार हो जाने के बाद इंडस्टि्रयल एरिया में कच्चा माल लाने और यहां से तैयार उत्पाद को बाजार तक पहुंचाने में आसानी हो जाएगी। इससे उत्पादन बढ़ने पर प्रत्यक्ष व प्रत्यक्ष रोजगार भी बढ़ेंगे। उसरा इंडस्ट्रियल एरिया के उद्यमियों ने सड़क संकरी होने के कारण होने वाली दिक्कतों को लेकर सदर विधायक से मुलाकात कर सड़क चौड़ीकरण की मांग की थी। उद्यमियों का कहना था कि संकरी सड़क के कारण बड़े वाहनों और ट्रकों के आने-जाने में काफी परेशानी होती है, जिससे उद्योगों के संचालन और माल ढुलाई पर भी असर पड़ता है।
विज्ञापन

उद्यमियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए सदर विधायक ने सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद अब सड़क को चौड़ा करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। एक तरफ से खुदाई कर गिट्टी बचाने का कार्य भी साथ में ही हो रहा है ।निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही सड़क के किनारे खड़े पेड़ों की कटाई भी कराई जा रही है। इसके साथ ही सड़क किनारे लगे बिजली के पोल को भी बिजली निगम द्वारा हटाने का कार्य किया जा रहा है, ताकि सड़क चौड़ीकरण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सड़क चौड़ी होने से ट्रकों और अन्य भारी वाहनों की आवाजाही सुगम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed