फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Indian Wrestling Association

Deoria News: सोची समझी साजिश के तहत भारतीय कुश्ती संघ को अर्दब में लेने की थी तैयारी

Sat, 04 Feb 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 04 Feb 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Indian Wrestling Association
उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ.आनंदेश्वर पांडेय
देवरिया। उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ.आनंदेश्वर पांडेय ने कहा कि भारतीय कुश्ती संघ प्रकरण में सोची समझी साजिश के तहत खिलाड़ियों ने जिम्मेदारों को बदनाम करने की कोशिश की है। कुश्ती में पहले हरियाणा का राज था, लेकिन इधर कुछ सालों से संघ के अध्यक्ष की देखरेख में अच्छा कार्य हो रहा था। लेकिन वहां के खिलाड़ी अब संगठन में अपना आधिपत्य जमाने के लिए पदाधिकारियों पर विभिन्न आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


वह शनिवार को जिला ओलंपिक संघ की ओर से राघवनगर में आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जब सीनियर खिलाड़ी ही खेल में रहेंगे तो नए खिलाड़ियों को मौका कैसे मिलेगा। एक अखाड़े से संबंधित लोग ही अपना वर्चस्व जमाने के लिए हरियाणा के खिलाड़ियों को बरगलाकर कुश्ती संघ के पदाधिकारियों को कटघरे में खड़ा कर दिए। अगर कोई आरोप था ही तो उन्हें पुलिस या सही मंच के सामने जाना चाहिए था। आगे कहा कि हमारे यहां कहा जाता है कि खिलाड़ी पदक नहीं लाते। इसका मुख्य कारण यही है कि हमारे यहां खेल संस्कृति का अभाव है। स्कूल-कॉलेजों में ग्राउंड तक नहीं रह गया है। जबकि विदेशों में दो से तीन साल के बच्चों को भी अभिभावक नियमित रूप से कोई न कोई खेल प्रशिक्षण सिखाने में लग जाते हैं। हमारे यहां हरियाणा राज्य में खेलों के विकास के लिए अच्छा कार्य किया गया है। पदक जीतकर आने वाले खिलाड़ियों को सरकार की ओर से नौकरी, प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इस दौरान जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संजय केडिया, महासचिव अजय जायसवाल, क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद, रवि कुमार, गिरीश सिंह, अमित पांडेय, दिवाकर मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed