फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Increased traffic at political party offices

Deoria News: राजनीतिक दलों के कार्यालयों पर बढ़ी चहलकदमी

Sat, 16 Mar 2024 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Increased traffic at political party offices
कांगेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामजी गिरी कार्यकर्ताओ के साथ बैठे हुए ।संवाद
-सबके अपने दावे और समीकरण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शनिवार को लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के पहले ही राजनीतिक दलों के जिला कार्यालय पर चहलकदमी बढ़ गई। चर्चाओं के बीच सभी अब अपना फोकस बूथ प्रबंधन एवं वोटरों को साधने में लगे थे। शनिवार को कुछ राजनीतिक दलों के गतिविधियों को जानने की की प्रक्रिया में पता चला कि कुछ लोग चुनावी जनसंपर्क में लगे हैं तो कहीं कार्यकर्ता हार जीत का फार्मूला सेट करने में लगे दिखे।

------------

भाजपा : शिलान्यास कार्यक्रम में गए थे कार्यकर्ता
शनिवार को दोपहर 1:05 बजे भारतीय जनता पार्टी के अंवरा चौरी स्थित जिला कार्यालय पर सन्नाटा पसरा दिखा। सोशल मीडिया सेल के संयोजक शुभम त्रिपाठी अपना काम कर रहे थे। अधिकांश कार्यकर्ता व पदाधिकारी प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के कार्यक्रम में गए थे।
विज्ञापन

-----------
सपा : चुनावी रणनीति पर चर्चा करते दिखे कार्यकर्ता

दोपहर 1.30 बजे बसियवां स्थित सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्यास यादव कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति एवं संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा करते दिखे। पहले तो वह अचानक आया देख हिचके और फाेटो लेने से भी मना किया, लेकिन पूरी बात जानने के बाद फोटो लेने पर सहमति दी। उनके साथ लोहिया वाहनी के रामप्रकाश यादव उर्फ मुन्ना भी रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि चुनाव आचार संहिता की घोषणा के पहले ही वह कार्यकर्ताओं को चुनाव में हर बूथ पर दमदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित कर रहे थे। हर दिन यहां बैठकें हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------

बसपा : कार्यालय दिखा वीरान, कार्यकर्ता रहे गायब
दोपहर 1:45 बजे टाउन हाल स्थित बसपा कार्यालय में कुर्सियां खाली दिखीं। प्रमुख कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी यहां से गायब दिखे। कार्यालय कक्ष में कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण से पता चल रहा था कि संस्थापक का जन्मदिन मनाया गया है। कार्यालय की देखरेख करने वाले रामसेवक प्रसाद ने बताया कि जिलाध्यक्ष अंबरीष कुमार क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क में निकले हैं।

-----------

कांग्रेस : चुनाव की रणनीति बनाते दिखे जिलाध्यक्ष
दोपहर 1:55 बजे टाउन हाल हाल स्थित कांग्रेस कार्यालय गुलजार दिखा। यहां जिलाध्यक्ष स्वयं कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव के संबंध में एवं संगठन का प्रदर्शन कैसे लोगों के बीच बेहतर हो, इसकी चर्चा करते दिखे। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में संगठन में सक्रियता लानी है। उसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से राय ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed