फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Increased monitoring of children with pneumonia and fever coming to the medical college

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में आने वाले निमोनिया और बुखार के बच्चों की बढ़ाई गई निगरानी

Sun, 07 Dec 2025 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Increased monitoring of children with pneumonia and fever coming to the medical college
कुशीनगर। लेप्टोस्पायरोसि, एईएस हेपेटाइटिस से तीन बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। मेडिकल कॉलेज से सीएचसी पर इलाज के लिए आने वाले बीमार बच्चों को लेकर डॉक्टर गंभीर हैं। मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रेन, एसएनसीयू,पीकू वार्ड में डॉक्टरों को तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। प्राचार्य और सीएमओ हर रोज वार्डों में भर्ती बच्चों की सेहत की जानकारी लेने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव और बढ़ती ठंड के चलते बच्चे बीमार हो रहे हैं, निमोनिया के अलावा बुखार, खासी की चपेट में आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में बुखार के गंभीर मरीजों के लिए 10 बेड का पीकू वार्ड आरक्षित किया गया है, इसके अलावा एक पीकू, एसएनसीयू और चिल्डि्रेन वार्ड में 30 से अधिक बुखार, निमोनिया के बच्चे भर्ती हैं। इन वार्ड में सुबह-शाम डॉक्टर का सिर्फ राउंड होता था, बाकी समय मरीजों की निगरानी वार्ड ब्वाय, स्टाफ नर्सों के जिम्मे रहती थी, लेकिन अब प्राचार्य ने वार्डों में तीन शिफ्ट में बाल रोग विशेषज्ञों की तैनात की है। 24 घंटे वार्ड में मौजूद रह रहे हैं। सीएमओ, प्राचार्य खुद वार्डों में पहुंचकर बच्चों की सेहत से जुड़ी जानकारी ले रहे हैं, जबकि शाम को भी नोडल अफसर से जानकारी लेते हैं। सीएचसी पर भी ईटीसी वार्ड बच्चों के इलाज के लिए बनाया गया है, कुछ सीएचसी पर बुखार के बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में आने वाले बुखार, निमोनिया और सर्दी, जुकाम से पीड़ित बच्चो का इलाज में विशेष निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


- बढ़ते हुए ठंड से बच्चों की तबीयत ज्यादा बिगड़ रही है। मेडिकल कॉलेज के तीनोंं वार्ड में 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती कर दी गई है। भर्ती बच्चों की निगरानी की जा रही है। इलाज के लिए सभी दवाईयां उपलब्ध हैं। खुद में रोज राउंड पर जा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डाॅ. आरके शाही, प्राचार्य,मेडिकल कॉलेज कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed