फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Increase production at a lower cost by adopting modern technology.

Deoria News: आधुनिक तकनीक अपनाकर कम लागत में बढ़ाएं उत्पादन

Sun, 18 Oct 2026 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 18 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Increase production at a lower cost by adopting modern technology.
बघौचघाट (देवरिया)। आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान कम लागत में अधिक उत्पादन हासिल कर सकते हैं। इससे उनकी आय बढ़ेगी और खेती लाभकारी बनेगी। यह बातें केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने शनिवार को पथरदेवा में आयोजित किसान मेले के उद्घाटन के दौरान कहीं।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज परिसर में जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रवींद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि पर दो दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया गया है। केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

रामनाथ ठाकुर ने किसानों से सब्जियों की खेती में जैविक खाद का अधिक उपयोग करने और रासायनिक उर्वरकों का सीमित इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जैविक खाद से मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और लोगों को गुणवत्तापूर्ण व सुरक्षित खाद्यान्न मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि किसान मेले के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत बीज और सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलती है। इससे किसान नई तकनीकों को अपनाकर खेती को बेहतर बना सकते हैं।

कार्यक्रम का संचालन अवधेश सिंह ने किया। इस दौरान विधायक सुरेंद्र चौरसिया, रविंद्र कुशवाहा, गिरीश चंद्र तिवारी, सभा कुंवर कुशवाहा, रितु शाही और प्रमुख सचिव कृषि एमके शनमुगा सुंदरम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed