फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Increase learning capacity of students through National Education Policy

Deoria News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति से विद्यार्थियों में सीखने की क्षमता बढ़ी

Thu, 07 Aug 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 07 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Increase learning capacity of students through National Education Policy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के पांच वर्ष पूर्ण होने पर उसकी उपलब्धियाें पर संगोष्ठी आयोजित की गई।
प्राचार्य प्रो. शंभूनाथ तिवारी ने कहा कि एनइपी 2020 के कारण न केवल साक्षरता दर और नामांकन अनुपात बढ़ा है, बल्कि छात्रों की सीखने की क्षमता और रोजगार कौशल में भी सुधार हुआ है। यह नीति शिक्षा को केवल डिग्री प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि जीवन-कौशल और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने का माध्यम बन चुकी है।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके हुआ। मुख्य अतिथि संत विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरिया के प्राचार्य प्रो अर्जुन मिश्र और प्रोफेसर शंभूनाथ तिवारी ने संगोष्ठी का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 केवल एक नीति नहीं, बल्कि भारत को ज्ञान आधारित महाशक्ति बनाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष पहले केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को मंजूरी दी थी। इस नीति ने शिक्षा व्यवस्था को जड़ों से बदलने की दिशा में कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।
पांच वर्षों में स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां दर्ज हुई हैं। प्राथमिक से माध्यमिक स्तर तक शिक्षा को बाल विकास की मनोवैज्ञानिक अवस्थाओं के अनुरूप बनाया गया। शिक्षा को रटने से हटाकर क्रिटिकल थिंकिंग, रचनात्मकता और नैतिक मूल्यों पर केंद्रित किया गया।

इससे पूर्व विनय कुमार मिश्र ने मंगलाचरण और वंदना कुमारी, ज्योति गुप्ता ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को प्रो दर्शना श्रीवास्तव, प्रो आरती पांडेय, डॉ आभा पांडेय, अरविंद कुमार पांडेय, डॉ राकेश कुमार सिंह, डॉ वेद प्रकाश सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed