फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   In the record of daughters-in-law 'Parde'...SIR stopped at the threshold

Deoria News: बहुओं के रिकाॅर्ड ‘परदे’ में..दहलीज पर ठिठका एसआईआर

Sun, 30 Nov 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 30 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
In the record of daughters-in-law 'Parde'...SIR stopped at the threshold
तहसील रुद्रपुर के सभागार में रात्रि में बैठ कर एसआईआर का डिजिटिलाइट फीडिंग करते बीएलओ फोटो सं
रुद्रपुर। मतदाता सूची के प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में लगे बीएलओ की दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। एसआईआर फाॅर्म में लोग बहुओं का रिकाॅर्ड नहीं दे रहे हैं। इसके कारण गणना प्रपत्र ऑनलाइन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

उधर गणना प्रपत्र फीडिंग का प्रतिशत बढ़ाने के लिए तहसील निर्वाचन कार्यालय में पर्यवेक्षकों के साथ बीएलओ दिन रात फीडिंग में जुटे हैं। शनिवार को क्षेत्र के 344 बूथों पर 58 प्रतिशत डेटा को ऑनलाइन भरा जा चुका था, हालांकि अभी कुल वोटर 3,24,661 में करीब डेढ़ लाख से ऊपर वोटरों की सूचना एकत्र कर फीडिंग कराना बाकी है।
विज्ञापन

मदनपुर, मनिहरपुर, जमीरा, बारीडीहा, रामपुर, कोरवा, नगर के भरटोला वार्ड, दुग्धेश्वरनाथ वार्ड, मस्जिद वार्ड, अहलादपुर मरकड़ी, जंगल अकटहा, कोइलगढ़हा, सरांव बुजुर्ग, एकौना, पलिया, बैदा, भगवान माझा, जोगिया, एकला मिश्रौलिया, लक्ष्मीपुर, बनिएनी आदि गांवों में 50 प्रतिशत से भी कम गणना प्रप्रत्र भरे गए हैं। वोटरों के फॉर्म नहीं देने से बीएलओ समय से डाटा को ऑनलाइन नहीं करा पा रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में बीएलओ को सर्वर की भी दुर्दशा झेलनी पड़ रही है, जिसके बाद देर रात तक तहसील सभागार में एकत्र डाटा को ऑनलाइन करना पड़ रहा है। एसडीएम हरिशंकर लाल ने कहा कि कार्य में सभी कर्मी पूरे मनोयोग से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed