{"_id":"58878d9f4f1c1ba333cf4f06","slug":"in-the-rat-entered-the-feeder-supplies-drying-up-to-10-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीडर में चूहा घुसा, 10 घंटे तक आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीडर में चूहा घुसा, 10 घंटे तक आपूर्ति ठप
देवरिया
Updated Tue, 24 Jan 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
लाइनमैन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। फीडर में चूहा घुसने से कई मोहल्लों में 10 घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही। 20 हजार उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने से स्ट्रीट लाइट बंद रही। दिन में 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
रामलीला मैदान सब स्टेशन से भुजौली और हनुमान मंदिर फीडर संचालित होता है। सोमवार रात एक बजे भुजौली फीडर में चूहा घुस गया। इसके बाद तकनीकी खराबी आ गई। अंबा रोड, कैलाशपुरी, गोरखपुर रोड, सीसी रोड, हनुमान मंदिर, देवरिया खास, अहमद नगर, अली नगर आदि मोहल्ले में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
कुछ देर बाद टंकियों में पानी खत्म हो गया। हैंडपंप के पानी से कामकाज निपटाया। बिजली कर्मचारियों की टीम ने नौ बजे कामकाज शुरू की। एक घंटे की मशक्कत के बाद फॉल्ट ठीक हो सका। इसके बाद हनुमान मंदिर और भुजौली कॉलोनी फीडर की बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इसके अलावा भटवलिया सब स्टेशन से जुड़े साउथ फीडर की बिजली आपूर्ति शाम छह बजे से बहाल हुई।