फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   In the name of getting a job in a medical college, Rs. 2.75 lakhs were cheated

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में नौकरी दिलाने के नाम पर पौने तीन लाख ठगे

Sun, 26 Jan 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 26 Jan 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
In the name of getting a job in a medical college, Rs. 2.75 lakhs were cheated
देवरिया। मेडिकल काॅलेज में नौकरी व आवास के लिए लोन दिलाने के नाम पर एक जालसाज महिला ने सात महिलाओं व दो पुरुषों का 2.75 लाख रुपये हड़प लिया। रुपये मांगने पर महिला द्वारा धमकी दी जा रही है। शनिवार को ठगी के शिकार हुए लोगों ने थाना समाधान दिवस में पत्र देकर उसके विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है। बरियारपुर कस्बा निवासी चन्दन प्रसाद पुत्र हरीलाल प्रसाद की नवंबर 2023 में एक महिला से मुलाकात हुई। उसने चन्दन को मेडिकल कॉलेज में नौकरी दिलाने व आवास के लिए पांच लाख रुपये लोन दिलवाने का झांसा दिया। जिसके बाद नौकरी व आवास के लिए लोन के नाम पर चन्दन व उसके परिचित रामपुर कारखाना के सिरसिया नंबर एक निवासी अनिल सिंह, बारीपुर की उषा देवी, नौतन की किसमती देवी ने 25-25 हजार एवं बरहज की मुन्नी ने 15 हजार, धमऊर की चित्ररेखा ने 45 हजार, सिधुआं की गीता ने 15 हजार, गारेयाघाट की सरिता ने 90 हजार व देवरिया शहर की हालिमा खातून ने जालसाज महिला को 10 हजार रुपये दिया था।
विज्ञापन

नौकरी व आवास के लिए लोन न मिलने पर रुपये दिए हुए लोगों ने अपने आप को ठगा महसूस किया और उसके बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। जिसके बाद पता चला कि वह जालसाज महिला है। अब ठगी के शिकार हुए लोग जब जालसाज महिला से रुपये वापस करने की बात कह रहे हैं तो वह रुपये न देने से इंकार करते हुए धमकी दे रही है। शनिवार को थाना समाधान दिवस में पहुंच कर ठगी के शिकार हुए महिलाओं व पुरुषों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed