{"_id":"67d09396d522f3f6ee0e49e5","slug":"in-the-name-of-cultural-program-two-artists-were-taken-to-bihar-and-beaten-up-deoria-news-c-208-1-deo1004-149120-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर दो कलाकारों को बिहार ले जाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर दो कलाकारों को बिहार ले जाकर पीटा
Wed, 12 Mar 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। फरुआही कार्यक्रम के नाम पर दो युवकों को गुठनी बिहार ले जाकर उनकी जमकर पिटाई की गई। आरोप है कि वहां से फिर हमलावर तरकुलवा थाना क्षेत्र के कन्छी पट्टी गांव लेकर चले गए। वहां भी पिटाई कर हमलावर दोनों को जबरन उठाकर बिहार ले जाने की साजिश रच रहे थे। तभी दोनों उनके चंगुल से भाग निकले और थाने पहुंच तहरीर दी है। हालांकि पूरा मामला बिहार और तरकुलवा थाना क्षेत्र का है। जबकि आरोपी खुखुंदू थाना क्षेत्र के बतरौली के रहने वाले है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी योगेन्द्र बांसफोड़ और उसके मामा के बेटे जनार्दन बांसफोड़ को बतरौली गांव निवासी कुछ लोग एक दिन पहले फरुआही का कार्यक्रम करने की बात कहकर बिहार प्रांत के सिवान जिला के गुठनी ले गए। पीड़ित युवकों का कहना है कि वहां कोई कार्यक्रम नहीं था। वहां हमलावरों ने लोहे के पंच से मारना पीटना शुरू कर दिया। जब हमलोग विरोध जताए तो हमलावर और मारने-पीटने लगे। हमलोग घर जाने के लिए गिड़गिड़ाने लगे। लेकिन वह हमें उठाकर तरकुलवा थाना क्षेत्र के कन्छी पट्टी गांव में अपने किसी रिश्तेदारी में लेकर चले गए। वहां भी उन लोगों ने मारा-पीटा। वहां से हमलावर हमलोगों को बिहार ले जाने की साजिश रच रहे थे। तभी मौके का फायदा उठाकर हमलोग उनके चंगुल से भाग निकले।
हमलावरों ने काफी दूर तक पीछा भी किया। उनकी नियत कुछ ठीक नहीं लग रही थी। किसी तरह जान बचाकर हमलोग घर पहुंचे। योगेन्द्र ने बताया कि घर पहुंच सारी बातें परिजनों को बताया गया। फिर थाने पहुंच तहरीर दी गई है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।