फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   In-law Aya Youth Train Hit, Dies

Deoria News: ससुराल आया युवक ट्रेन की चपेट में आया, मौत

Sun, 13 Jul 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 13 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
In-law Aya Youth Train Hit, Dies
नोनापार गांव के सामने हुआ हादसा, मोबाइल से कर रहा था बात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। संवरेजी गांव में ससुराल में पत्नी से मिलने आए युवक की शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा नोनापार गांव के पास गोरखपुर-सिवान रेलखंड पर हुआ। चर्चा है कि हादसे के समय युवक मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी व अन्य परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बिहार प्रांत के गोपालगंज जिला स्थित अरार मोहल्ला अनुसूचित जाति बस्ती निवासी चंद्रदीप रावत (43) का खामपार के संवरेजी में ससुराल है। शनिवार को वह पत्नी से मिलने आया था। शाम को घर जाने के लिए वह रेलवे ट्रैक पकड़ भटनी की तरफ जा रहा था। इस दौरान भाटपार रानी की तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो वह हादसे के समय किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed