फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   In Dinesh murder case, CM gave instructions to arrest the accused in two days.

Deoria News: दिनेश हत्याकांड में सीएम ने दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी के दिए निर्देश

Wed, 12 Feb 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 12 Feb 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
In Dinesh murder case, CM gave instructions to arrest the accused in two days.
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बरवां उपाध्याय गांव में अधेड़ की हत्या मामले में परिजनों से सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। मंगलवार दोपहर बाद लखनऊ में सीएम से मिलकर परिजनों ने अपनी पीड़ा बताई। पीड़ितों ने बताया कि पुलिस की लापरवाही से ही हत्या हुई है। सीएम ने प्रमुख सचिव संजय प्रसाद से पूरे कार्रवाई की मॉनीटरिंग करने को कहा। इसके बाद डीजीपी से बात कर दो दिन के अंदर हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का निर्देश दिया। सीएम ने सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे गैंग पर सख्त कार्रवाई का भी निर्देश दिया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के बरवां उपाध्याय गांव में बृहस्पतिवार की रात तेज बाइक चलाने से मना करने पर दिनेश गुप्ता (50) की पीटकर हत्या कर दी गई। जबकि गांव निवासी तारकेश्वर गुप्ता (40), राजू गुप्ता, राजन कुशवाहा, अभिषेक गुप्ता, राहुल गुप्ता, अभिषेक, जयप्रकाश और विशाल को बीच बचाव करने पर बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया गया। तारकेश्वर को अभी तक होश नहीं आया है।
विज्ञापन

वह लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। इधर, पुलिस की लापरवाही से नाराज मंगलवार को व्यापारी संगठन के संपूर्णानंद गुप्ता पीड़ितों संग लखनऊ सीएम योगी आदित्यनाथ के पास पहुंच गए। सीएम से मिलकर पीड़ितों ने पहले पुलिस लापरवाही से हत्या होने और फिर कार्रवाई में देरी की बात कही। सीएम ने डीजीपी से बात कर दो दिन के अंदर हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने 10 से 12 संदिग्धों को उठाया : हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी विक्रांत वीर ने एसओजी, सर्विलांस टीम के अलावा लार, सलेमपुर और खुखुंदू पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिस दिन-रात देवरिया जनपद के अलावा आसपास के जनपदों में दबिश दे रही है। इस दौरान पुलिस ने करीब 10-12 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि की घटना के मुख्य तीन आरोपी अभी भी फरार चल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के संज्ञान में मामला जाते ही देवरिया पुलिस की रफ्तार काफी तेज हो गई है। पुलिस दिन-रात कुछ चिन्हित ठिकानों पर दबिश देने की बात कह रही है। पुलिस इस दौरान करीब 10-12 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की बात भी कह रही है। पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द सारे हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वैसे पुलिस नामजद पांच हत्यारोपियों में से दो को घटना की रात ही गिरफ्तार कर ली है। मगर बाकी तीन नामजद आरोपी पुलिस पकड़ से कोसों दूर है। उधर, सीएम ने दो दिनों के अंदर हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का निर्देश दिया है। अब देखना यह है कि क्या पुलिस दो दिन के अंदर हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर पाती है या नहीं। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि लगातार दबिश दी जा रही है। 10-12 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed