फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   In Deoria, CM Yogi cornered SP. said it is difficult to tell whether the spokesperson is a Pakistani or not

UP: 'सपा पार्टी का प्रवक्ता है या पाकिस्तानी'...समझना मुश्किल हो जाता- पहलगाम हमले पर CM योगी ने सपा को घेरा

Tue, 29 Apr 2025 04:50 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 29 Apr 2025 04:50 PM IST
सार

सीएम योगी ने पहलगाम हमले को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। पूरा देश इस घटना की निंदा कर रहा है। लेकिन, सपा के राष्ट्रीय सचिव ने शर्मनाक बयान दिया। पहचाना करना मुश्किल हो गया है कि वह सपा का प्रवक्ता है या पाकिस्तान का।

विज्ञापन
In Deoria, CM Yogi cornered SP. said it is difficult to tell whether the spokesperson is a Pakistani or not
सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देवरिया जिले के पड़ियापार में राजकीय महाविद्यालय में आयोजित शिलान्यास /लोकार्पण कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निर्धारित समय से करीब आधा घंटा विलंब से पहुंचे। आसमान में हेलीकॉप्टर दिखते ही हेलीकॉप्टर को नजदीक से देखने के लिए हेलीपैड की तरफ भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन


उन्हें नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा में लगे जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद सीधे महाविद्यालय में पहुंचे। मुख्य द्वार पर लगी शिलान्यास और लोकार्पण के शिलापटों से इलेक्ट्रिक बटन दबाकर 676 करोड़ रूपये की कुल 501 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर अपने संबोधन से पहले चारों तरफ हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया तो लोगों ने भी जय श्रीराम के नारे लगाकर उनका जोरदार स्वागत किया।अपने संबोधन में कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी घटना को देश कभी क्षमा नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। पूरा देश इस घटना की निंदा कर रहा है। लेकिन सपा के राष्ट्रीय सचिव ने शर्मनाक बयान दिया। पहचाना करना मुश्किल हो गया है कि वह सपा का प्रवक्ता है या पाकिस्तान का। भाजपा सरकार में भारत तेजी से बदल रहा है।

उत्तर प्रदेश भी नए भारत के नए प्रदेश के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। आठ वर्षों में बदलते परिवेश और परिवर्तन की लहर को आप सभी लोगों ने देखा है। यहां किसानों को उचित सम्मान मिला रहा है। यहां नारी सुरक्षा और गरिमा की गारंटी है । नौजवानों के रोजगार की गारंटी है।

2017 से पहले समाज को जाति, मत, मजहब के नाम पर बांटने वाली ताकतों ने प्रदेश की जनता का विकास करने की बजाय स्वयं का और परिवार का विकास किया। परिवार तक सिमटी यह ताकतें समाज को बांटने और कमजोर करने के लिए दंगा कराती हैं। लेकिन, भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनने के बाद आठ साल से माफियामुक्त, गुंडामुक्त, दंगा मुक्त और भयमुक्त हो चुका है।

आज देश में यूपी की चर्चा अब केवल विकास के लिए हो रही है। यहां की पहचान बदली है। इसकी पहचान गुंडागर्दी के लिए नहीं, बीमारू राज्य के रूप में नहीं प्रगतिशील भयमुक्त राज्य के रूप में जाना जा रहा है, जिनकी सोच छोटी होती है। तुष्टिकरण की नीति पर काम करेंगे। विकास नहीं कर पाते। वह जाति, मत और मजहब के नाम पर लोगों को गुमराह कर सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का घृणित कार्य करते हैं।

जरा याद करिए 2014 के पहले के भारत को और 2017 के पहले के प्रदेश की हालातों को। देश भ्रष्टाचार की दलदल में डूबा हुआ था। नौजवान हताश था। किसान बेहाल थे। एक तरफ देश की सुरक्षा का संकट था, आतंकवाद का बोलबाला था तो दूसरी तरफ नक्सलवाद की गंभीर चुनौती थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद जो परिवर्तन की लहर देश में पश्चिम से लेकर पूरब तक और उत्तर से लेकर दक्षिण तक चली उसमें बदलते भारत को सबने देखा। नया भारत विकास का कीर्तिमान स्थापित करते हुए निरंतर आगे बढ़ रहा है। विकास और विरासत का समन्वय स्थापित कर नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

देश के दुश्मनों को उन्हीं की भाषा में मुंहतोड़ जवाब मिल रहा है। प्रदेश में गोरखपुर बलिया एक्सप्रेसवे, गोरखपुर देवरिया फोरलेन, कसया से पडरौना फोरलेन क्यों नहीं बनना चाहिए। सड़कें सिंगल लेन ही क्यों रहनी चाहिए। यहां के लोगों का पलायन क्यों नहीं रुकना चाहिए। मेट्रो की सुविधाएं क्यों नहीं मिलनी चाहिए।


यहां के नौजवान महानगरों में शिक्षा और रोजगार के लिए प्रदेश से बाहर कब तक जाएंगेगे। इन सब सवालों का जवाब विपक्षी सरकारों ने कभी नहीं दिया। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने इन सारी समस्याओं को दूर किया है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed