{"_id":"6ac1f8825d45d91a3c074993","slug":"in-deoria-brijpal-death-case-family-demands-action-against-policemen-family-protest-at-dm-house-2026-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हवालात में मौत का मामला: डीएम आवास के बाहर रात घंटों धरने पर बैठे मृतक बृजपाल के परिजन, निष्पक्ष जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवालात में मौत का मामला: डीएम आवास के बाहर रात घंटों धरने पर बैठे मृतक बृजपाल के परिजन, निष्पक्ष जांच की मांग
Sun, 04 Oct 2026 12:26 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: Rohit Singh
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:26 PM IST
सार
देवरिया के खुखुंदू थाने में बृजपाल की हिरासत में मौत के बाद परिजन शनिवार देर रात 2 बजे देवरिया डीएम आवास के सामने धरने पर बैठ गए। पिता कैलाश सिंह के साथ परिजन सुबह 5 बजे तक डटे रहे।
विज्ञापन
डीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
खुखुंदू थाने की हवालात में बृजपाल की मौत के मामले में उसके पिता कैलाश सिंह और अन्य परिजन शनिवार देर रात देवरिया पहुंचे। परिजन सीधे डीएम आवास के सामने पहुंचे और निष्पक्ष जांच तथा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।
रात करीब दो बजे से सुबह पांच बजे तक परिजन डीएम आवास के सामने डटे रहे। उनका कहना था कि बृजपाल की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिसकी भी लापरवाही अथवा दोष सामने आए, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। काफी देर तक परिजनों के वहां मौजूद रहने के बाद पुलिस ने उन्हें समझाया और अपने साथ एक निजी स्थान पर ले गई।
परिजनों ने सुबह 10 बजे डीएम कार्यालय पहुंचकर डीएम से मुलाकात करने की बात कही है। इस दौरान वे बृजपाल की मौत के मामले में अपनी मांगें डीएम के सामने रखेंगे। परिजनों का मुख्य जोर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई पर है। बृजपाल की खुखुंदू थाने की हवालात में मौत के बाद से मामले को लेकर परिजन पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।