फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   In Deoria area, a woman who went to the roof to take off her clothes was pushed into a monkey

Deoria News: पड़ोसी के घर जाने वाली थी बारात, छत पर महिला के साथ क्या हुआ कि चली गई जान- गांव में शोक

Sat, 27 Apr 2024 04:26 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 27 Apr 2024 04:26 PM IST
विज्ञापन
In Deoria area, a woman who went to the roof to take off her clothes was pushed into a monkey
फोटो- बंदर की सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
भटनी इलाके के एक घर की छत से कपड़ा उतारने व गेहूं की रखवाली करने गई महिला को बंदर ने धक्का दे दिया। घायल अवस्था में परिजन महिला को देवरिया स्थित मेडिकल कॉलेज में ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। पति व दो बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पीड़ित परिवार के पड़ोस से जा रही बरात का उत्साह भी फीका पड़ गया।
विज्ञापन


भटनी के उसका गांव निवासी बृजभान सिंह उर्फ दरोगा गांव में ही आटा चक्की चलाते है। शुक्रवार को उनकी पत्नी उषा देवी (45) छत पर गेहूं सूखने को डाली थी। शाम को करीब पांच बजे वह पड़ोस से जा रही बरात में परछावन करने जाने के लिए तैयार हुई। तभी छत पर बंदर आने की सूचना मिली।
विज्ञापन


वह छत पर चढ़कर गेहूं की रखवाली करते हुए सूखने को डाले गए कपड़े उतारने लगी। इसी दौरान एक बंदर ने उनको छत से धक्का दे दिया। इससे वह छत से गिरकर बेहोश हो गई। जानकारी पर परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे जहां स्थिति गम्भीर देख डॉक्टरों ने देवरिया स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब साढ़े नौ बजे उषा देवी का इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के मौत से पति बृजभान सिंह, बेटा विक्रांत और अखिलेश का रो-रो कर बुरा हाल है। सीओ भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि छत से बंदर के धक्का देने से महिला की मौत हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इंकार कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed