फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   In Deoria, 2 young men working at a brick kiln married the girls working with them

UP: ईंट - भट्ठा से निकली दो मजदूर दूल्हों की बारात, जानिए कौन हैं दोनों दुल्हन- मंदिर में जोड़ों ने लिए फेरे

Tue, 08 Apr 2025 06:29 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 08 Apr 2025 06:29 PM IST
सार

तालपुर विकास खंड के बरारी द्वितीय गांव के पास नंदलाल यादव ईंट - भट्ठा चलाते हैं। यहां झारखंड, रांची के रहने वाले पुरुष और महिलाएं मजदूरी का काम करते हैं। यहां मजदूरी करने वाले प्रदीप का रूपी के साथ और कर्मा का सीमा के साथ आपसी रजामंदी से विवाह होना तय हो गया।

विज्ञापन
In Deoria, 2 young men working at a brick kiln married the girls working with them
जोड़ों के साथ स्थानीय लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरारी ईंट - भट्ठा पर सोमवार को धूमधाम के साथ दो युवकों की निकली बारात की क्षेत्र में खूब चर्चा है। दोनों झारखंड के मजदूर हैं। इनका विवाह साथ मजदूरी करने वाली युवतियों से हुई। इसमें क्षेत्र के कई ईंट - भट्ठा के मजदूर शामिल हुए। स्थानीय लोगों ने भी मंदिर पहुंचकर दोनों जोड़ों को आशीर्वाद दिया। शादियां, भट्ठा मालिक नंदलाल यादव की देखरेख में हुई।

विज्ञापन


बैतालपुर विकास खंड के बरारी द्वितीय गांव के पास नंदलाल यादव ईंट - भट्ठा चलाते हैं। यहां झारखंड, रांची के रहने वाले पुरुष और महिलाएं मजदूरी का काम करते हैं। यहां मजदूरी करने वाले प्रदीप का रूपी के साथ और कर्मा का सीमा के साथ आपसी रजामंदी से विवाह होना तय हो गया।
विज्ञापन


इस बात की जानकारी जब नंदलाल को हुई तो उन्होंने इसे अपने खर्च पर पूरे विधि -  विधान के साथ कराने का निश्चय किया। सेखौना गांव के प्रधान पिंटू सिंह सहित कुछ लोगों ने दोनों दूल्हों के लिए अलग - अलग लग्जरी वाहन फूलों से सजवा कर भट्ठा पर भेज दिया। इसके साथ ही बारातियों के लिए भी वाहन लोगों ने दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजे - बाजे के साथ निकली बारात महिलाओं की मंगल गीतों पर थिरकती बारात पास के बरपार गांव स्थित देवकली नाथ महादेवा धाम एवं वर सिद्धि हनुमान मंदिर पहुंची। वहां भगवान को साक्षी मानकर दोनों जोड़ों ने विवाह कर साथ जीने मरने की कसमें खाई। विवाह सम्पन्न होने के बाद बारात वापस भट्ठा पर आई।


शादी में दोनों दंपति को पूर्व प्रधान अपूर्व मणि त्रिपाठी और नंदलाल यादव ने उपहार देकर आशीर्वाद दिया। इसमें आए खर्च का भी निर्वहन किया। नंदलाल यादव ने कहा कि शादी कराना सबसे बड़ा पुण्यलाभ है। सभी के सहयोग से ऐसा करके बहुत प्रसन्नता हुई है।

इस दौरान विजय मणि, देवेंद्र यादव, इरशाद, सन्नी गोंड़, दीनबंधु, भगत आदि लोगों ने दोनों विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed