फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Immersion of statues from today, traffic system will change

Deoria News: प्रतिमाओं का विसर्जन आज से, बदलेगी यातायात व्यवस्था

Sat, 12 Oct 2024 04:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 12 Oct 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Immersion of statues from today, traffic system will change
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिले में शनिवार को करीब 12 सौ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन परंपरागत तरीके से पोखरों, तालाबों व नदी तट पर किया जाएगा। दुर्गा प्रतिमाओं का तीन दिन तक विसर्जन किया जाएगा। शनिवार व सोमवार, बुधवार को अलग-अलग जगहों पर ये विसर्जन किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार शहर भर में करीब 1700 दुर्गा मूर्तियों का विसर्जन तीन दिन में किया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर तैयारी की है। छोटी मूर्तियों और बड़ी मूर्तियों तथा झांकियों के लिए अलग-अलग स्थान व रूट तय किए गए हैं।
विज्ञापन

शहर के अलावा तहसीलों व देहात क्षेत्रों पर आने वाले मूर्तियों को सरयू नदी, गौर्रा, राप्ती के अलावा गंडक नदी, तालाबों व पोखरों में किया जाएगा।
पुलिस ने सभी घाटों पर गोताखोर व मछुआरों की तैनाती की है। घाटों पर गहरे पानी तक जाने की इजाजत किसी को नहीं होगी। यदि कोई पानी में गया तो उस पर पुलिस कार्रवाई कर सकती है। तीन दिन तक पुलिस पूरी तरह से सक्रिय रहेगी। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी कुल 1000 पुलिसकर्मी संभालेंगे। इसके अतिरिक्त सभी थानों की पुलिस को विसर्जन के लिए अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि पूरे जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मूर्तियों के विसर्जन के लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है। सभी चिह्नित घाटों पर जिला प्रशासन की तरफ से व्यापक इंतजाम किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस भी मुस्तैद रहेगी।
एसपी ने शहर में बने पूजा पंडालों की सुरक्षा को लेकर किया पैदल गश्त : देवरिया संवाद के अनुसार पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने नवरात्रि एवं दशहरा को लेकर शहर में पैदल गश्त किया। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह के साथ कोतवाली क्षेत्र में चाक चौबंद सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था तथा बालिकाओं, महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर पैदल गश्त किया।
इस दौरान प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। पुलिस अधीक्षक पैदल गश्त के दौरान नवरात्रि पर्व व दशहरा को लेकर सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को उनकी ड्यूटी के संबंध में निर्देश दिए।

पैदल गश्त के दौरान आमजन को आश्वस्त कराया जा रहा था कि नवरात्रि व दशहरा त्योहार के लिए पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed