फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   If there was no BJP government, the state would have been looted: Keshav

भाजपा की सरकार नहीं होती तो लुट जाता प्रदेश : केशव

Mon, 03 Jan 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
If there was no BJP government, the state would have been looted: Keshav
बरियारपुर इंटर कॉलेज में आयोजित किसान सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोगो का अ? - फोटो : DEORIA
भाजपा की सरकार नहीं होती तो लुट जाता प्रदेश : केशव
विज्ञापन

बघौचघाट/देवरिया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि प्रदेश का विकास सबसे बड़ा मुद्दा है। भाजपा की सरकार नहीं होती तो प्रदेश लुट जाता। कहा कि केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने देश एवं प्रदेश का डबल विकास किया है। देश के किसान, नौजवान, महिलाएं युवा सब प्रदेश की तरक्की में भागीदार हैं। प्रदेश तरक्की के नए पायदान पर खड़ा है। पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार मुक्त हो गया है। पूर्व की सरकार में किए गए घोटाला से जमा धनराशि अब बाहर निकल रही है। इसके चलते अखिलेश के चेहरे पर 12 बजा है।
उप मुख्यमंत्री बरियारपुर नगर पंचायत के नारायण प्रताप शाही इंटर कॉलेज के मैदान में किसान सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थें। उन्होंने कहा कि भाजपा की पांच साल की सरकार ने अद्भुत काम किया है। प्रदेश का चहुमुखी विकास हुआ है। पिछली बुआ-बबुआ की पंद्रह साल की सरकार और कांग्रेस की 60 वर्षो की सरकार ने जो काम नहीं किया, वह योगी की सरकार ने मात्र पांच साल में करके दिखा दिया। आज प्रदेश के किसान खुशहाल हैं। उनकी आमदनी बढ़ गई है। उनके पैदा किए अनाज की कीमत डबल हो गई है। खेती करने के लिए केंद्र सरकार उनके खाते में सीधे पैसा भेज रही है। गरीबों के लिए डबल मुफ्त अनाज मिल रहा है। प्रदेश में गरीबों से लूटे रुपये को एक-एक भ्रष्टाचारियों से वसूलने का काम चल रहा है। कहा कि पूरे प्रदेश से भ्रष्टाचार समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन

डबल इंजन की सरकार की देन हैं कि राम मंदिर का भव्य निर्माण हो रहा है। कहा कि जो लोग कभी जालीदार टोपी पहन कर नमाज अदा करते थे, आज चुनावी हिंदू बनने का ढोंग कर रहे हैं। हमारी सरकार ने किसी भी योजना को लागू करने में कभी भी जाति-धर्म नहीं देखा। हमने सबका साथ सबका विकास किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पुन: 300 से अधिक सीट जीतकर सरकार बनाने जा रही है। अब अखिलेश यादव 2027 की तैयारी करें। 2022 में भी उनको कुछ मिलने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह एवं संचालन भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा ने किया। कार्यक्रम को सलेमपुर के सांसद रवींद्र कुशवाहा, जिला प्रभारी सुनील गुप्ता, विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, विधायक कमलेश शुक्ल, गंगा सिंह कुशवाहा, अजय शाही आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान अभयनाथ त्रिपाठी, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अर्चना पांडेय, सुरेंद्र चौरसिया, नीरज वर्मा , महिला मोर्चा की क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष रितू शाही, पुष्पा शाही, मुक्तिनाथ त्रिपाठी, डॉ. संजीव शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed