फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   If the contractor does not improve the quality then file a case

Deoria News: गुणवत्ता में सुधार नहीं करे ठेकेदार तो दर्ज कराएं केस

Sun, 20 Aug 2023 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
If the contractor does not improve the quality then file a case
- कृषि मंत्री ने निर्माणाधीन मॉडर्न वेटनरी पॉलीक्लीनिक का किया निरीक्षण
विज्ञापन

- निर्माण की धीमी रफ्तार व गुणवत्ता खराब मिलने पर जताई नाराजगी

संवाद न्यूज एजें
सीदेवरिया। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ (पैक्सफेड) की ओर से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत देवरिया-कसया मार्ग पर कराए जा रहे मॉडर्न वेटनरी पॉलीक्लीनिक के निर्माण कार्यो का कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने रविवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की धीमी गति तथा कार्यों की गुणवत्ता खराब मिलने पर पैक्सफेड के अधिकारियों को फटकार लगाई। सीडीओ से कहा कि कार्य की गुणवत्ता में ठेकेदार सुधार नहीं करते हैं तो जांच कराकर इनके खिलाफ केस दर्ज कराएं।

मॉडर्न वेटनरी पॉलीक्लीनिक का निर्माण करीब पांच करोड़ की लागत से हो रहा है। कृषि मंत्री ने कहा कि निर्माण परियोजनाओं में अकारण विलंब किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों से लंपी वायरस के टीके की मौजूदगी की जानकारी ली। शत-प्रतिशत पशुओं के टीकाकरण का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ रवींद्र कुमार, एसडीएम योगेश कुमार गौड़, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार वैश्य, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, अंबिकेश पांडेय, मारकंडेय तिवारी, प्रभाकर राय, रामशीष गुप्ता, रामशीष प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed