फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   If not son then daughter and wife can also do Pind Daan: Acharya Ajay

पुत्र नहीं तो पुत्री व पत्नी भी कर सकती हैं पिंडदान : आचार्य अजय

Mon, 25 Sep 2023 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
If not son then daughter and wife can also do Pind Daan: Acharya Ajay
सलेमपुर। इस साल पितृ पक्ष की शुरुआत 29 सितंबर शुक्रवार को पूर्णिमा तिथि के श्राद्ध से शुरू हो रहा है। जो 14 अक्टूबर शनिवार तक चलेगा। यह जानकारी आचार्य अजय कुमार शुक्ल, जीउत बाबा ने दी। हिंदू धर्म के अनुसार घर के मुखिया पितरों का श्राद्ध कर्म करता है। मुखिया नहीं हैं तो पुत्र व पौत्र भी तर्पण कर सकते हैं। गरुड़ पुराण में वर्णित है कि अगर किसी को पुत्र नहीं है तो पुत्री व पत्नी भी पिंडदान कर सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पितृ पक्ष में पूर्वजों के मृत्यु की तिथि के अनुसार उनका श्राद्ध कर्म करने की परंपरा है। वहीं जिनकी मृत्यु की तिथि ज्ञात नहीं है, वह श्राद्ध कर्म अंतिम दिन अमावस्या तिथि को किया जाना चाहिए। पितृ पक्ष में श्राद्ध कर्म का आरंभ दोपहर के वक्त किया जाना शास्त्रों में सर्वोत्तम समय बताया गया है। दोपहर में 11. 30 से 12.30 बजे तक श्राद्ध कर्म करने का सबसे उचित समय होता है। आचार्य के सहयोग से मंत्रोच्चारण कर श्राद्ध कर्म कराकर कांसे या तांबे के पात्र में जल तर्पण करें। उसके बाद अपने सभी पितरों का ध्यान कर उन्हें भोजन स्वीकार करने की प्रार्थना करें। पितृ ऋण में पिता के अतिरिक्त माता और वे सभी पूर्वज भी शामिल माने गए हैं जिन्होंने हमें अपना जीवन धारण करने व उसका विकास करने में सहयोग दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed