फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Idgah are buzzing, hands raised for the country's well-being

ईदगाह रहे गुलजार, मुल्क की सलामती के लिए उठे हाथ

Tue, 13 Sep 2016 10:58 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 13 Sep 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Idgah are buzzing, hands raised for the country's well-being
गले-मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। - फोटो : अनूप तिवारी
देवरिया। ईद-उल-अज्हा शहर से लेकर देहात क्षेत्र में मनाया गया। इस दौरान भाईचारा कायम रखने पर जोर दिया गया। मुल्क की सलामती के लिए दुआएं मांगी गईं। गले-मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। नमाज की अदायगी के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ।
विज्ञापन


15 सितंबर को मगरिब के पहले तक जानवरों की कुर्बानी दी जाएगी।  शहर के मुस्लिम बाहुल्य और देहात इलाके में फजिर की अजान के साथ हलचल शुरू हो गई। बच्चे, युवा और बुजुर्ग तैयारियों में जुट गए जबकि पकवान बनाने में महिलाएं जुट गईं। कुर्ता-पाजामा, टोपी और इत्र लगाकर लोग ईदगाह के लिए निकल पड़े। हर कोई तकबीर तशरीक़ पढ़ रहा था।
विज्ञापन


मालवीय रोड स्थित ईदगाह सुबह सात बजे तक खचाखच भर गया। जगह नहीं मिलने पर छत पर लोगों ने नमाज अदा की। मौलाना अशफाक अहमद कासमी ने कहा कि ईद उल अज्हा कुर्बानी का संदेश देता है। हर इबादत की बुनियाद इबादत इखलास है। किसी तरह का खोट न रखें। इस्लाम ऐसी चीजों को नापसंद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील रोड स्थित जामा मस्जिद में मौलाना अहमद रजा मिस्बाही ने कहा कि कुर्बानी का मायने अल्लाह की कुरबत हासिल करना। बच्चों को तालीम दिलाने के लिए कुर्बानी जरूरी है। जब तक कुर्बानी नहीं देंगे उस वक्त तक कौम की तरक्की नामुमकिन है। इसके अलावा सुरक्षा के मद्देनजर हर गली और नुक्कड़ पर पुलिस के जवान तैनात रहे।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पल-पल का जायजा लेते रहे। तहसील रोड, अहमद नगर, अली नगर, बांस देवरिया, न्यू कॉलोनी आदि मोहल्लों में पुलिस गश्त करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed