{"_id":"625312c1176d1a2aec7b7db9","slug":"identity-of-dead-body-found-in-mujuri-khurd-garden-deoria-news-gkp432912876","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजुरी खुर्द बागीचे में मिले शव की हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजुरी खुर्द बागीचे में मिले शव की हुई शिनाख्त
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मुजुरी खुर्द बागीचे में तीन दिन पहले मिले शव की शिनाख्त रविवार को हो गई है। पुलिस के मुताबिक, मृत व्यक्ति बिहार के गुठनी थाना क्षेत्र का रहने वाला था।
बृहस्पतिवार की रात एक वृद्ध का शव देखकर चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव की शिनाख्त के लिए आस-पास के कई गांवों के प्रधानों सहित अन्य लोगों को मौके पर बुलाया था। हालांकि उस समय शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि शनिवार रात परिजन पता लगाते हुए सलेमपुर कोतवाली पहुंचे।
वहां से खुखुंदू क्षेत्र में शव मिलने की जानकारी मिलने पर परिजन यहां पहुंचे। फिर मर्चरी पहुंचकर शव की शिनाख्त की। मृतक निर्मल भगत (55) बिहार के सिवान जिला के गुठनी थाना अंतर्गत पशुहारी गांव के रहने वाले थे। घटना के दिन वह खुखुंदू क्षेत्र में साइकिल से अपने किसी मित्र से मिलने आए थे।