फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   I became a minister with a commitment to double farmers' income: Shivraj

किसानों की आमदनी दोगुनी करने का संकल्प लेकर बना हूं मंत्री : शिवराज

Sun, 19 Oct 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 19 Oct 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
I became a minister with a commitment to double farmers' income: Shivraj
पुण्यस्मृति समारोह में आए बच्चे को दुलारते केंद्रीय कृ​षि मंत्री ​शिवराज सिंह​ चौहान,
पथरदेवा में केंद्रीय कृषि मंत्री ने रविंद्र किशोर शाही पुण्य स्मृति समारोह को किया संबोधित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसान देश के प्राण हैं। उनकी पूजा करना मेरा कर्तव्य है। मैं यहां अतिथि बनकर नहीं आया हूं। आपके परिवार का सदस्य हूं। किसानों की आमदनी दोगुनी करने और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने का संकल्प लेकर कृषि मंत्री बना हूं। मैं भाषण में नहीं, कर्म में विश्वास करता हूं। एसी में बैठकर नहीं, बल्कि किसानों के साथ खेतों में खड़ा रहकर काम करता हूं।
केंद्रीय कृषि मंत्री शनिवार को पथरदेवा में आयोजित रविंद्र किशोर शाही पुण्य स्मृति समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने करीब 24 मिनट तक लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर बन रहा है। देश की जनता स्वरोजगार की तरफ अग्रसर है। आने वाले समय में देश विश्व का सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था वाला देश बनेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत के दम पर देश आज विश्व का चौथा सबसे बड़ा आर्थिक रूप से मजबूत देश है। मोदी के नेतृत्व में देश के कृषि वैज्ञानिक नए शोध कर नए-नए बीज का निर्माण कर रहे हैं। देश का किसान खुशहाल है। उत्पादन 40 प्रतिशत बढ़ गया है। आज कोई किसान देश में आत्महत्या नहीं करता। पूर्व की सरकारों ने देश के अनेक जगह से खबर मिलती थी कि किसान ने आत्महत्या कर लिया है, यह सुनकर बहुत दुख होता था। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में देश का सम्मान कम हो गया था। अमेरिका जैसा देश भारत को टैरिफ के मामले में धमकी देकर थक गया, मगर प्रधानमंत्री ने देश को झुकने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed