फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   husband hanged after wife death

पत्नी की मौत से आहत पति ने फांसी लगाकर जान दी

Wed, 19 Feb 2020 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
husband hanged after wife death
पत्नी की मौत से आहत पति ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन

तरकुलवा थानाक्षेत्र के कौला छापर गांव का रहने वाला था राजकुमार
मंगलवार को पत्नी श्वेता ने प्रयागराज के हंडिया में दे दी थी जान
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पत्नी की मौत से आहत एक युवक ने मंगलवार की रात फंदा लगाकर जान दे दी। मामला तरकुलवा थानाक्षेत्र के कौला छापर गांव का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। घटना से गांव और क्षेत्र के लोग हतप्रभ हैं।

गोरखपुर के सिंघड़िया मोहल्ले के रहने वाले पारसनाथ प्रसाद की बेटी श्वेता उर्फ राखी (23) प्रयागराज के हंडिया स्थित लाल बहादुर शास्त्री आयुर्वेदिक कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। पिछले साल 24 जून को तरकुलवा थानाक्षेत्र के कौला मुंडेरा गांव के रहने वाले बंता प्रसाद के बड़े बेटे राजकुमार (25) से उसकी शादी हुई। राजकुमार शहर के भीखमपुर रोड में किराए के मकान में माता-पिता और दो भाइयों के साथ रहता था। एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षण कार्य कर वह परिवार की जीविका चलाता था। शादी के बाद श्वेता ससुराल में मात्र 15 दिन रही। इसके बाद वह हंडिया जाकर पढ़ाई करने लगी। बताया जा रहा है कि वह एक लॉज में रहती थी। रविवार से उसका कमरा नहीं खुला था। मंगलवार को कमरे से दुर्गंध आने पर आसपास की छात्राओं ने मकान मालिक को जानकारी दी। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने फाटक तोड़कर शव को कमरे से निकाला। उन्होंने श्वेता के पिता पारसनाथ को जानकारी दी और उन्होंने दामाद राजकुमार को बताया। बताया जा रहा है कि इससे राजकुमार को आघात लगा। वह मंगलवार की शाम को परिवारवालों से गांव पर किताब लाने की बात कह निकला। परिवार के लोग उसके मोबाइल पर फोन किए तो रिसीव नहीं हुआ। सुबह भी फोन किया तो कोई रेस्पांस नहीं मिला। बंता प्रसाद ने पट्टीदार के पास फोन कर बेटे राजकुमार के घर पहुंचने और फोन नहीं उठाने की बात बताई। पड़ोसी घर में घुसे तो देखे कि राजकुमार कमरे में कुंडी में रस्सी के सहारे लटक रहा है। परिवारवाले पहुंचे और तरकुलवा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिवारवालों को सौंप दिया। इस बाबत सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय ने बताया कि युवक ने फंदा लगाकर जान दी है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed