{"_id":"65ca659372c763dadb0ca54a","slug":"husband-get-out-wife-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-119248-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पत्नी को बदसूरत कह घर से निकाला, अब जा रहा दूसरी शादी रचाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पत्नी को बदसूरत कह घर से निकाला, अब जा रहा दूसरी शादी रचाने
Tue, 13 Feb 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 13 Feb 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया भंडारी गांव का मामला
विवाहिता ने थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर से लगाई गुहार, बोली साहब! अब हम तीन साल की बच्ची को लेकर कहां जाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के परसिया भंडारी गांव की एक विवाहिता का आरोप है कि पति ने बदसूरत और बेसहूर होने का लांछन लगाकर पहले घर से निकाल दिया। अब दूसरी शादी रचाने जा रहा है।
सोमवार को थाने पहुंची विवाहिता ने इंस्पेक्टर दिलीप सिंह से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि साहब! तीन साल की बच्ची को लेकर अब हम कहां जाएं। विवाहिता ने कहा कि बचपन में ही माता-पिता दुनिया छोड़ चले गए और अब पति भी दगा दे रहा है।
भटनी थाना क्षेत्र के छितरौली गांव निवासी विनोद यादव के यहां (मामा के घर ) रहकर पली-बढ़ी शीला देवी की शादी एक दशक पूर्व खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया भंडारी निवासी बृजेश यादव के साथ हुई। महिला ने बताया कि वर्तमान में पति लोक निर्माण विभाग में पटना में नौकरी करता है। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही विवाहिता को पति समेत परिवार के अन्य सदस्य साजिश कर दहेज कम मिलने का ताना मारते हुए प्रताड़ित करने लगे। फिर भी सब कुछ बर्दाश्त कर विवाहिता जीवन यापन करती रही। इसी बीच उसकी एक बच्ची हुई। इसका नाम अनुष्का उर्फ प्रियांशी है। बच्ची के जन्म लेने के बाद विवाहिता को और अधिक प्रताड़ित किया जाने लगा। उधर, पति ने घरवालों के साथ साजिश कर विवाहिता के सारे गहने भी हड़प लिए और अपने बैंक खाते के लाॅकर में रख दिया है।
विज्ञापन
विवाहिता का आरोप है कि बीते एक साल पहले ससुराल वालों ने बदसूरत और बेसहूर होने का लांछन लगाते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया। पति ने दूसरी महिला को रख लिया है। उसके साथ आगामी 19 फरवरी को शादी रचाने जा रहा है।
विवाहिता का कहना है कि एक सप्ताह पहले पति समेत अन्य घरवाले मामा के घर भी पहुंचे थे और बोले अपना सारा सामान उठा लाओ। बृजेश की दूसरी शादी होने जा रही। विरोध करने पर मुझे और मामा के लड़के नितेश को मारपीट कर घायल कर दिए। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। वैसे पहले पत्नी के रहते दूसरी शादी करना अपराध की श्रेणी में आता है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जबकि सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामला संज्ञान में आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।