फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   husband beaten wife

Deoria News: दुबई से लौटे पति ने नवविवाहिता को मारपीट कर मायके पहुंचाया

Thu, 04 Apr 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 04 Apr 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
husband beaten wife
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला
विज्ञापन


- पुलिस बोली पति अपनी पत्नी पर अश्लीलता का लगा रहा लांछन और रखने से कर रहा है इन्कार

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में दुबई से कमाकर घर लौटे पति और उसके घरवालों ने पहले नवविवाहिता की पिटाई की। फिर पति और देवर ने मिलकर उसे मायके ले जाकर छोड़ दिया। उधर, नवविवाहिता ने थाने पहुंचकर दहेज के रूप में दो लाख रुपये और एक बाइक की मांग का आरोप लगाया है। पति पुलिस से पत्नी पर अश्लीलता का लांछन लगाते हुए उसे रखने से इन्कार कर रहा है।

मदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी 13 दिसंबर 2022 में खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ से हुई। शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल वाले नवविवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। नवविवाहिता का आरोप है कि ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर मैं मायके चली आई। जब पति बाहर से घर आए है तो मैं भी ससुराल आई हूं। ससुराल में चार दिन रहने के बाद मुझे फिर प्रताड़ित किया जाने लगा। बीते 28/29 मार्च को पति, देवर समेत अन्य ससुराल वालों ने दहेज के रूप में दो लाख रुपये नकद और एक बाइक की मांग की। इसका विरोध करने पर मुझे मारपीट कर पति और देवर ने रात में मायके लाकर छोड़ दिया। मैंने ससुराल पहुंचकर पति को समझाया और घर में ठीक से रहने के लिए बोली। लेकिन, उन्होंने मुझे भगा दिया। मेरे पिता ने शादी के समय ही जरूरत का सारा सामान और उचित दहेज दिया था। नवविवाहिता ने बुधवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि नवविवाहिता की तहरीर मिली है। पति को बुलाया गया था। पति पत्नी पर अश्लीलता का लांछन लगा रहा है। उसका कहना है कि मैं नवविवाहिता को नहीं रखूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। वैसे यह मामला परिवार न्यायालय का है। अगर नहीं मानते हैं तो केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed