फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hundred days work cycle reward

सौ दिन काम किया तो साइकिल इनाम

Thu, 28 Jan 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Thu, 28 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा से मजदूरों का मोहभंग होता देखकर सरकार ने काम के बदले मजदूरी के साथ ही साथ इनाम की भी घोषणा की है।
विज्ञापन


अब मनरेगा के तहत सौ दिन काम करने वाले मजदूरों को साइकिल इनाम में दी जाएगी।

जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव ने सोनबह मुस्तकीम गांव में चौपाल के दौरान मातहतों से योजना का प्रचार करने को कहा।

मनरेगा के तहत सरकार जॉब कार्ड धारकों को सौ दिनों के रोजगार की गारंटी देती है। मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूर को 161 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी दी जाती है।

जबकि निजी क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों की दिहाड़ी 300 रुपये हो गई है। मजदूरी में भारी अंतर का महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम पर खास असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


रुद्रपुर ब्लॉक में इस वित्तीय वर्ष में सिर्फ चार परिवारों ने 100 दिन का रोजगार पूरा किया। जबकि रुद्रपुर में 11784 परिवारों को मनरेगा के तहत जॉब कार्ड जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2015-16 वित्तीय वर्ष में रुद्रपुर ब्लॉक में 3896 परिवारों ने आवेदन देकर रोजगार की मांग की थी। इनमें से सिर्फ 2870 परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सका।

इस वर्ष 33667 मानव दिवसों पर महिला मजदूरों ने काम किया। पिछले चार माह से मनरेगा के तहत पंजीकरण कराकर गांव में रोजगार तलाशने वाले मजदूरों की फांका मस्ती चल रही ।


रुद्रपुर ब्लॉक में वर्तमान में मनरेगा तहत कोई परिवार काम नहीं कर रहा है।

गांव में काम की कमी और मजदूरी की विसंगतियों ने इस योजना से मजदूरों का मोह भंग कर दिया। अब देखना है कि इनाम का आकर्षण कितने मजदूरों को सौ दिन का रोजगार पूरा करने के लिए प्रेरित कर पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed