फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Huge murder case: Inami fourth accused suspected of fleeing abroad

विशाल हत्याकांड : 25 हजार के इनामी चौथे आरोपी के विदेश भागने की आशंका

Tue, 05 Aug 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 05 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Huge murder case: Inami fourth accused suspected of fleeing abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर/एकौना। चर्चित छात्र नेता विशाल सिंह हत्याकांड में साजिशकर्ता व चौथे आरोपी 25 हजार के इनामी विनोद जायसवाल के विदेश भागने की आशंका है।
करीब साढ़े आठ माह से भागे फिर रहे विनोद की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है।
हालांकि, पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी या विदेश जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हौली बलिया गांव निवासी पूर्व बीडीसी विनीत सिंह के पुत्र और छात्र नेता विशाल सिंह की 16 नवंबर 2024 की रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।
आरोप है कि विशाल को घर से बुलाकर कुछ दूरी पर वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रजा खान, राहुल अली, फैज रैनी और विनोद जायसवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

गैंग लीडर रजा खान को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था, उसका सहयोगी राहुल अली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तीसरा आरोपी फैज रैनी ने सरेंडर किया था।
तीनों को जेल भेज दिया गया और उन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। फिलहाल ये तीनों आरोपी देवरिया जेल में बंद हैं। चौथा आरोपी विनोद जायसवाल 25 हजार का इनामी है और अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसके पहले भी विदेश यात्राएं करने का रिकॉर्ड सामने आया है, जिससे ग्रामीणों में चर्चा है कि वह वारदात के बाद विदेश भाग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ हरिराम ने बताया कि विनोद की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता कर सख्त कदम उठाए जाएंगे। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इसके बाद आगे की कार्रवाई पूरी की जाएगी। इस मामले में विशाल के पिता विनीत सिंह पहले ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुके हैं और वह चौथे आरोपी की गिरफ्तारी को न्याय के लिए जरूरी मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed