{"_id":"5f7223668ebc3e9be10558f1","slug":"how-much-spend-on-city-park-deoria-news-gkp367311689","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के पार्कों पर कितना खर्च हुआ, खंगाला जाएगा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के पार्कों पर कितना खर्च हुआ, खंगाला जाएगा ब्योरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पार्कों पर कितना खर्च हुआ, खंगाला जाएगा ब्योरा
देवरिया। शहर स्थित सभी पार्कों की जांच के लिए डीएम अमित किशोर ने टीम गठित कर दी है। यह टीम पार्कों के सुंदरीकरण पर खर्च हुई धनराशि का अवलोकन करने के साथ आवश्यकताओं की रिपोर्ट तैयार करेगी।
शहर में छोटे-बड़े मिलाकर कुल 19 पार्क हैं। इसमें ज्यादातर पार्कों में बैठना तो दूर वहां जाने से भी लोग कतराते हैं। कहीं कूड़े का ढेर लगा है तो कहीं पार्कों में लोग नाबदान का पानी बहाते हैं। आचार्य रामचंद्र शुक्ल नगर में दस से अधिक पार्क हैं। सभी पार्कों की हालत खस्ता है। बीते दस साल में लाखों रुपये खर्च कर जिन पार्कों के सुंदरीकरण हुए, वह रखरखाव के अभाव में अपना सौंदर्य खो चुके हैं। शहर के सभी पार्कों की स्थिति और उन पर खर्च हुई धनराशि की जांच के लिए डीएम ने उद्यान विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. डीके वर्मा की अध्यक्षता में टीम गठित की है। विस्तृत रिपोर्ट इसी महीने डीएम को सौंपी जानी है।
निर्माणाधीन हैं तीन पार्क
शहर में तीन पार्क निर्माणाधीन हैं। जिसमें टाउनहाल पार्क के निर्माण के लिए 25 लाख, आचार्य रामचंद्र शुक्ल कालोनी पार्क नंबर एक के लिए 40.51 लाख व बुद्ध विहार कालोनी पार्क के लिए शासन से 55.10 लाख की धनराशि अमृत योजना के तहत स्वीकृत हुई है। इसके अलावा महाराणा प्रताप कालोनी पार्क एक, दो और तीन के सुंदरीकरण के लिए शासन को डीपीआर भेजा गया है।
विज्ञापन
शहर के सभी पार्कों की जांच के लिए उद्यान विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. डीके वर्मा की अध्यक्षता में डीएम ने कमेटी गठित की है। जांच टीम में मैं भी शामिल हूं। जल्दी रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।
- सीताराम यादव, जिला उद्यान अधिकारी।