फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hot on the branch's performance Kotedaron

हाट शाखा पर कोटेदारों का प्रदर्शन

Sun, 01 May 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sun, 01 May 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Hot on the branch's performance Kotedaron
रुद्रपुर स्थित हाट शाखा पर कमिशनखोरी को लेकर प्रदर्शन करते कोटेदार और जिला विपणन खाद्य अधिकारी से तीखी बहस करते कोटेदार
विपणन केंद्र हाट शाखा पर रविवार को कोटेदारों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने विपणन निरीक्षक पर कमीशन लेने का आरोप लगाया। कोटेदारों ने उठान  रोककर एसएमआई के तबादले तक हड़ताल जारी रखने को कहा। कोटेदारों के  हड़ताल से अप्रैल महीने का गरीबों का राशन झमेले में फंस गया है। उन्होंने मेडिकल अवकाश पर चल रहे पुराने एसएमआई को बुलाने की मांग की।
विज्ञापन


नगर  और गांव के कोटेदार अनुसुचित वस्तु विक्रेता संघ के अध्यक्ष रमापति शुक्ल  और महामंत्री रामकुमार सिंह के नेतृत्व में हाट शाखा पहुंचकर जोरदार  नारेबाजी की। उन्होंने खाद्यान का उठान रोक दिया। कोटेदारों ने उठान में  विपणन निरीक्षक पर भारी कमीशन लेने का आरोप लगाया। कोटेदार विपणन निरीक्षक  के तबादला नहीं होने तक उठान रोकने पर अड़े हैं। इस दौरान मौके पर पहुंचे
विज्ञापन


जिला विपणन खाद्य निरीक्षक संजीव सिंह से कोटेदारों की तीखी बहस हुई। जिला  विपणन निरीक्षक के कई बार समझाने के बाद भी कोटेदार अपनी मांग पर अड़े रहे।  उन्होंने कहा कि विपणन केंद्र का कार्यभार देख रहे नए विपणन निरीक्षक  कोटेदारों से भारी कमीशन मांग रहे हैं। उन्होंने नए विपणन निरीक्षक का  तबादला कर पुराने विपणन निरीक्षक को तैनात करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने  तबादला नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने को कहा। धरना प्रदर्शन करने वालों  में भोलानाथ मौर्य, अशोक पोद्धार, दिनेश गुप्ता, रामदुलारे यादव, अजय कुमार  चौबे सहित तमाम कोटेदार मौजूद  रहें। इस बारे में विपणन निरीक्षक रामसहाय  पाठक का कहना है कि सभी आरोप बेबुनियाद है। कुछ कोटेदार अराजकता फैलाने की  कोशिश कर रहे हैं। उन पर प्रतिबंध लगाने पर आंदोलन खड़ाकर दबाव बनाने की  कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed