फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Host Bhatparrani captured the trophy by defeating Bokaro

Deoria News: बोकारो को हराकर मेजबान भाटपाररानी ने ट्राॅफी पर किया कब्जा

Wed, 12 Feb 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 12 Feb 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Host Bhatparrani captured the trophy by defeating Bokaro
भाटपाररानी। बाबा राघव दास कृषक इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार को सूरज इलेवन बोकारो और बबलू एकादश भाटपाररानी की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में भाटपाररानी की टीम ने बोकारो की टीम को 31 रनो से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

टॉस जीत कर भाटपाररानी टीम के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवर में टीम ने 188 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी बोकारो की टीम नौ विकेट पर 156 रन ही बना पाई। इसके पूर्व मैच का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी ने फीता काटकर एवं दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। उन्होंने आयोजक मंडल को बधाई दी। समापन समारोह में विजेता टीम के कप्तान को ट्राफी के साथ ही बाइक भी आयोजक मंडल के विशाल यादव ने प्रदान किया। मैन ऑफ द मैच भाटपाररानी के अनिकेत व मैन ऑफ द सीरीज उपविजेता टीम के शशि कुमार को घोषित किया गया। इस दौरान आयोजक मंडल के गुलाब यादव, राहुल राजभर, सद्दाम,सुभाष,पवन, ऋतिक , राहुल राजभर, अंशु, देवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed