फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hospitals are facing power outages throughout the day, halting patient check-ups.

Deoria News: दिनभर गुल रह रही बिजली अस्पतालों में मरीजों की जांच ठप

Sun, 12 Apr 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 12 Apr 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hospitals are facing power outages throughout the day, halting patient check-ups.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। क्षेत्र में दिन दिनभर बिजली गुल रहने से आम जनमानस बेहाल है। बिजली गुल रहने से अस्पताल में किसी तरह की कोई जांच नहीं हो पा रही है। इसी तरह अन्य सरकारी संस्थाओं में भी बिजली के अभाव में सारा कामकाज ठप पड़ा हुआ। खुखुंदू विद्युत उपकेंद्र से दस-बारह कस्बों समेत करीब ढाई सौ गांवों की विद्युत आपूर्ति की जाती है। इन दिनों गेहूं की फसल की कटिंग के चलते दिन-दिनभर पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप रह रही है। उपभोक्ताओं की मानें तो जिन इलाकों की फसलें कट चुकी है उन इलाकों में भी बिजली गायब रह रही है। इधर, बिजली नहीं रहने से क्षेत्र के अस्पतालों में लगें इन्वर्टर भी जवाब दे जा रहे है।
जिससे अस्पताल में किसी तरह की कोई जांच नहीं हो पा रही है। पीड़ित लोग मजबूर होकर प्राइवेट में जाकर छोटी-बड़ी कोई जांच कराने को मजबूर हैं।
लोगों का कहना है कि जहां की फसलें कट चुकी है, वहां तो कम से कम बिजली मिलनी चाहिए। मगर निगम के कर्मचारी एकतरफा पूरे क्षेत्र की बिजली गुल करके रख रहे है।
विज्ञापन

इस मामले में न्यू पीएचसी खुखुंदू के बीएएमएस डाक्टर जेपी मौर्या से बात करने पर उन्होंने कहा कि दिनभर बिजली गुल रहने से इन्वर्टर काम नहीं कर रहा है। जिसके चलते अस्पताल में कोई जांच नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई सोनू कुमार का कहना है कि जब तक गेहूं की फसलें कट नहीं जाएगी तब तक दिन में आपूर्ति संचालित होना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed