{"_id":"6228e0845354ba18505a4c89","slug":"hospital-found-operated-without-registration-deoria-news-gkp4294350132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित मिला हास्पिटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित मिला हास्पिटल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित मिला हास्पिटल
देवरिया। अपर निदेशक कार्यालय गोरखपुर के ज्वाइंट डायरेक्टर के नेतृत्व में बुधवार को मंडलीय टीम ने शहर में न्यू कॉलोनी स्थित तीन जांच सेंटरों तथा एक हास्पिटल में जांच की। इसमें हास्पिटल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित मिला। वहीं, एक डायोग्नोसिस सेंटर पर चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टाफ नहीं मिले। मंडलीय टीम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
अपर निदेशक कार्यालय गोरखपुर के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. एके चौधरी, डॉ. बीएम राव, वीरबहादुर सीएमओ कार्यालय में पहुंचे। मंडलीय टीम एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, कोआर्डिनेटर अशोक गौतम, एमपी तिवारी, सरोज तिवारी व सूरज पांडेय को लेकर दोपहर बाद करीब एक बजे निकली। टीम शहर के न्यू कॉलोनी स्थित पूर्वा डायोग्नोसिस सेंटर पहुंची, जहां जांच हो रही थी, लेकिन चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टाफ नहीं मिला।
इसके बाद टीम इसी मोहल्ले के एनएच लारी व लाइफ केयर डायोग्नोसिस सेंटर पर पहुंची, जहां चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ मिला। यहां से टीम ओपल हास्पिटल पहुंची, जहां दो मरीज भर्ती थे, उनका सीजेरियन हुआ था। यह हास्पिटल बिना रजिस्ट्रेेशन के संचालित होते मिला। यहां चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टाफ मौजूद नहीं था। उसके बाद टीम लौट गई। एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मंडलीय टीम की ओर से जांच की गई। टीम के रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।