फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hort attack on the birth of a daughter to her death

बेटी के जन्म पर सास को हाॅर्ट अटैक, मौत

Fri, 02 Sep 2016 10:52 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 02 Sep 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
 Hort attack on the birth of a daughter to her death
प्रतीकात्मक चित्र
देवरिया। लगता है बेटियां बचाने और पढ़ाने का संदेश इस परिवार तक नहीं पहुंचा। इस परिवार में कोख से ‘मां मुझे बचा लो नन्ही जान की कातर पुकार’ भी नहीं सुनी गई। तभी तो शुक्रवार को परिवार में बेटी के रूप में आए नए मेहमान का स्वागत करने की बजाय परिवार पर ऐसा वज्रपात हुआ कि सदमें से एक जान चली गई।
विज्ञापन


जी हां। देवरिया के जिला महिला अस्पताल में एक प्रसूता को बेटी पैदा होने की खबर सुनकर उसकी सास को ऐसा सदमा लगा कि उसकी हाॅर्टअटैक से मौत हो गई। इसके पहले ससुराल के लोग उसे अस्पताल में छोड़कर भाग गए थे।
विज्ञापन


रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के भगवानपुर की महिला को प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद परिवारवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को दोपहर में महिला ने प्‍यारी सी बेटी को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी जन्म की खर पर परिवारवाले भड़क गए। अस्पताल में ही बहू को उलाहना देते हुए उसे छोड़ कर चले गए। बहू को बेटी पैदा होने की जानकारी सास को हुई तो वह सदमे में आ गई, उसे हाॅर्टअटैक आ गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed