फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hope raised by Nari Shakti Vandan: Four women reached the House in 75 years, not even one got elected to Lok Sabha

नारी शक्ति वंदन से जगी आस : 75 साल में चार महिलाएं पहुंचीं सदन, लोकसभा में चुनकर एक भी नहीं

Thu, 21 Sep 2023 12:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 21 Sep 2023 12:23 PM IST
विज्ञापन
Hope raised by Nari Shakti Vandan: Four women reached the House in 75 years, not even one got elected to Lok Sabha
देवरिया। नारी शक्ति वंदन विधेयक को लेकर महिलाओं में खुशी है। इससे उनका सदन तक का रास्ता बेहतर होगा। आजादी के 75 वर्ष के सफर में जिले की चार महिलाएं चुनाव जीतकर विधानसभा और एक महिला उच्च सदन तक पहुंची है। जबकि हर विधानसभा चुनाव में महिला उम्मीदवार मैदान में उतरती हैं, पर हार का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने के लिए संसद में पेश हो रहे नारी शक्ति वंदन विधेयक के जरिए उनका हक दमदारी से मिलेगा। अभी तक स्थिति यह थी कि दावे तो बहुत होते थे, पर जमीनी हकीकत कुछ और थी। आजादी के बाद 1952 से 2019 के बीच लोकसभा के चुनाव में देवरिया, सलेमपुर, कुशीनगर से कभी भी महिला प्रत्याशी को विजय नहीं मिली। इतना ही नहीं, एक बार कांग्रेस ने शशि शर्मा को लोकसभा का टिकट दिया था। जबकि अन्य दलों ने महिला को उम्मीदवार नहीं बनाया। निर्दल महिला उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई, लेकिन सफलता नहीं मिली। जबकि देवरिया-कुशीनगर जनपद एक में होने पर शशि शर्मा फाजिलनगर विधानसभा सीट से एक बार विधायक चुनी गईं थीं और पहली महिला उम्मीदवार को जीत मिली थी। विधानसभा के चुनाव पर नजर दौड़ाई जाए तो लालझारी देवी गौरीबाजार से विधायक चुनी गईं थीं। इनके बाद सलेमपुर और रामपुर कारखाना से गजाला लारी विधायक बनीं। पिछले विधानसभा के चुनाव में भाजपा ने सलेमपुर सुरक्षित सीट से विजयलक्ष्मी गौतम को मैदान में उतारा और वह जीत गईं। रामपुर कारखाना, सलेमपुर, गौरीबाजार को छोड़कर किसी भी विधानसभा सीट पर आज तक महिला उम्मीदवार को सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन

--------------------
कनकलता बनीं थीं राज्यसभा सदस्य
देवरिया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव व लोकसभा में मुख्य सचेतक रहे स्व. मोहन सिंह की पुत्री कनकलता को सपा ने राज्यसभा सदस्य बनाया था। इसके बाद से वह राजनीति में सक्रिय हैं। मोहन सिंह के निधन के बाद सपा ने इन्हें मनोनीत कर उच्च सदन में भेजा था। इसके पहले कोई महिला लोकसभा और उच्च सदन में नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
फोटो

महिलाओं को नारी शक्ति वंदन विधेयक का अभिनंदन करना चाहिए। इसके पास हो जाने से महिलाओं को राजनीति में बड़ा अवसर मिलेगा। भविष्य के लिए बहुत बड़ी बात होगी। हर महिला को सदन में पहुंचने का अवसर मिलेगा।
- अलका सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष
--------------
फोटो

महिलाओं को आरक्षण देकर सरकार ने अच्छी पहल की है। 33 फीसदी आरक्षण से महिलाओं की भागीदारी राजनीति में बढ़ेगी और हर दल महिला उम्मीदवार को टिकट देना पड़ेगा। इस ऐतिहासिक कदम की स्वागत करती हूं।
- इंदू बरनवाल, गृहिणी
------------
फोटो

देश की आधी आबादी के वोटों की हर चुनाव में अहम भूमिका रहती है। चुनाव में जिसके साथ महिलाओं का वोट होता है वह विजेता होता है। 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी तो इसका फायदा मिलेगा। राजनीति में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी।

- ज्योति शाही, अधिवक्ता
----------
फोटो

महिलाओं के लिए यह गौरव की बात है। काफी समय से इसके लिए प्रयास किया जाता रहा था। नारी शक्ति वंदन विधेयक आधी आबादी की सहभागिता के लिए मील का पत्थर साबित होगा, इसका सभी को समर्थन करना चाहिए।
- रजनी पांडेय, भाजपा नेत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed