फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hooligans beat up MR, gave complaint to police

Deoria News: मनबढ़ों ने एमआर को पीटा, पुलिस को दी तहरीर

Sat, 10 May 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 10 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hooligans beat up MR, gave complaint to police
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के चेरो चौराहे पर दुकान पर नाश्ता कर रहे एक एमआर की मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। घटना तीन दिन पहले की बताई जा रही है। पीड़ित एमआर ने नकदी व गहना छीनने का भी आरोप लगाया है। कोतवाल संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बरहज थाना क्षेत्र के धुरिहट गांव निवासी विवेकानंद उपाध्याय के बेटे दिगंत उपाध्याय एक दवा कंपनी में एमआर हैं। उन्होने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि बुधवार की शाम देवरिया से घर आ रहे थे। रात करीब आठ बजे चेरो चौराहे पर एक चाय की दुकान पर नाश्ता कर रहे थे। इस दौरान पांच लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। धारदार हथियार से वार कर पाॅकेट में रखा पचास हजार रुपये नकद व सोने की चेन छीन ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed