फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   home qurantine person died

होम क्वारंटीन शख्स की मौत

Tue, 09 Jun 2020 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
home qurantine person died
होम क्वारंटीन शख्स की मौत
विज्ञापन

रात को अचानक खराब हुई तबीयत, निजी अस्पताल में कराया इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। मांगा कोड़र गांव के रहने वाले एक शख्स की होम क्वारंटीन में मौत हो गई। वह आठ दिन पहले मुंबई से गांव लौटा था। क्वारंटीन मधुमेह से पीड़ित था। सोमवार की रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने पर घर वाले निजी अस्पताल में दवा कराने ले गए। वहां से इलाज कराकर लौटने के बाद उसकी हालत और खराब हो गई। घबराहट में सांसें उखड़ने लगीं। परिवार के लोग दोबारा अस्पताल ले गए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

मांगा कोड़र गांव में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज पहले ही मिल चुके हैं। होम क्वारंटीन शख्स (55) मुंबई में दो बच्चों के साथ रहकर मजदूरी कर रहा था। एक मई को वह श्रमिक एक्सप्रेस से बच्चों के साथ घर लौटा। गांव के क्वारंटीन सेंटर पर जांच के बाद तीनों बाप-बेटों की थर्मल स्क्रीनिंग कर होम क्वारंटीन में भेज दिया गया। इधर, दो दिन से उसकी तबीयत अधिक खराब चल रही थी। मंगलवार को उसे कोरोना टेस्ट के लिए नमूना देने जाना था। सोमवार की रात खाना खाने के बाद अचानक उसके सीने में दर्द होने लगा। परिवार के लोग इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां से डॉक्टर ने दवा देकर घर भेज दिया। घर पहुंचने के बाद उसे घबराहट होने लगी। वह पसीने से तर-बतर होकर बेहोश हो गया। सांसें तेजी से चलने लगीं। कुछ ही देर में उसकी सांसें उखड़ने लगीं। परिवार वाले दोबारा उसे लेकर अस्पताल गए, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। रुद्रपुर क्षेत्र में क्वारंटीन में रह रहे यह दूसरे शख्स की मौत है। इससे पहले रुद्रपुर के क्वारंटीन सेंटर में एक शख्स की मौत हो चुकी है। बीवी-बच्चों का रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में सीएचसी के अधीक्षक डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि मौत की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर सुबह 10 बजे पहुंची थी लेकिन इससे पहले ही शव का दाह संस्कार कर दिया गया था। घरवालों का नमूना लिया जाएगा। उधर, शहर कोतवाल अरु ण कुमार मौर्य ने कहा कि होम क्वारंटीन की मौत की सूचना नहीं मिली थी। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed