फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   holika dahan on 6 holi on 8

Deoria News: होलिका पूजन और दहन छह को और होली आठ को मनेगी

Wed, 01 Mar 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 01 Mar 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
holika dahan on 6 holi on 8
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, होलिका दहन पूर्णिमा कालीन भद्रा रहित समय में करने का ही विधान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। होली का पर्व जनपद में आठ मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं, होलिका पूजन एवं छह मार्च को होगा। ज्योतिषाचार्य भी इस बात पर एकमत दिख रहे हैं। उनका कहना है कि होलिका दहन पूर्णिमा कालीन भद्रा रहित समय में करने का ही विधान रहा है।
ज्योतिषाचार्य पं. विवेक उपाध्याय कहते हैं कि छह मार्च दिन सोमवार को सूर्योदय 06:11 बजे पर और चतुर्दशी तिथि का मान सायंकाल 03:56 बजे तक रहेगा। इसके बाद पूर्णिमा तिथि, इस दिन मचा नक्षत्र भी संपूर्ण दिन और रात्रि 11:53 बजे, सुधर्मा योग रात को 8:55 बजे और ध्वांक्ष नामक औदायिक योग है। दूसरे दिन यानी सात मार्च को पूर्णिमा सायंकाल 05:39 मिनट तक ही है और सूर्यास्त 05: 49 बजे पर हो जाएगा। ऐसी स्थिति में सात मार्च को रात्रि के समय पूर्णिमा का अभाव है। सात मार्च को केवल काशी में ही होली खेली जाएगी। अन्य जगहों पर आठ मार्च को यह पर्व मनेगा।
विज्ञापन

उधर, पं. शरद चंद्र मिश्र बताते हैं कि शास्त्र के अनुसार होलिका का पूजन और दहन पूर्णिमा कालीन भद्रा रहित समय में किया जाता है। भद्रा के समय होली नहीं जलाई जाती। लेकिन रात भर भद्रा होने से भद्रा के पुंछ भाग में होलिका पूजन का भी विधान शास्त्रों में वर्णित है। प्रतिपदा, चतुर्दशी और दिन में होली का दहन नहीं किया जाता है। सात मार्च को रात में पूर्णिमा के अभाव के कारण होलिका का पूजन और दहन छह मार्च की रात में ही किया जाएगा। रंग भरी होली मधुमास में मनाई जाती है। ऐसे में चैत्र कृष्ण प्रतिपदा होने से मधुमास का उत्सव यानी होली आठ मार्च को मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कसया रोड स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी राजनारायणाचार्य कहते हैं कि सनातन धर्म को मानने वाले हिंदू संस्कृति में होली सर्वमान्य पर्व है। जो देशाचार के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में परंपरागत ढंग से मनाया जाता है। चांद्र मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन होकर दूसरे दिन रंग खेला जाता है। इस वर्ष फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी और इसके बाद पूर्णिमा दिन सोमवार छह मार्च को प्रात:काल पांच बजे होलिका दहन होगा। कारण यह कि भोर में 4:48 बजे तक भद्रा है। होली का पर्व आठ मार्च को मनाया जाना शुभकारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed