{"_id":"6879437aaa5ab411f90b4710","slug":"hockey-team-of-gic-registers-win-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-158550-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी : जीआईसी की टीम ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी : जीआईसी की टीम ने दर्ज की जीत
Fri, 18 Jul 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता में विजेता बनी जीआईसी देवरिया की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। राजकीय इंटर काॅलेज खेल मैदान पर बृहस्पतिवार को 69वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालयी नेहरू जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें तीन टीमों ने हिस्सा लिया। शानदार प्रदर्शन करते हुए जीआईसी की टीम ने पांच-एक से जीत हासिल की।
प्रतियोगिता में पहले गोरखपुर और महाराजगंज की टीम के बीच मुकाबला हुआ। महाराजगंज की टीम ने 3-0 से जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबला जीआईसी और महराजगंज स्कूल की टीम के बीच खेला गया। मैच की शुरुआत से ही जीआईसी की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और पहले हाॅफ में दो गोल कर बढ़त बना ली।
मिडफील्डर अर्जिना ने पहला गोल किया, जबकि दूसरा गोल रिया ने शानदार ड्रैग फ्लिक से किया। फिर संध्या ने एक गोल किया। जीआईसी की टीम ने आक्रामक खेलते हुए अर्जिना और रिया के एक-एक गोल की दम से आगे हो गई।
विज्ञापन
विरोधी टीम ने दूसरे हाॅफ में एक गोल कर वापसी की कोशिश की, मगर जीआईसी के डिफेंडरों ने मजबूत रक्षा करते हुए और कोई गोल नहीं होने दिया। मैच के अंतिम मिनटों में जीआईसी की खिलाड़ी खेल को अपने पक्ष में बनाए रखीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकिंकर मिश्र ने टीम को बधाई दी।