{"_id":"66070e4a767f01d5220586e4","slug":"historysheeter-beaten-youth-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-122341-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हिस्ट्रीशीटर ने साथियों के साथ युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हिस्ट्रीशीटर ने साथियों के साथ युवक को पीटा
Sat, 30 Mar 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर के विरुद्ध लखनऊ व कुशीनगर में दर्ज हैं मामले, गिरफ्तारी की फिराक में पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। उधार दिए पैसे को मांगने पर मनबढ़ों ने युवक की पिटाई कर दी। पिटाई करने वालों में एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। उसके विरुद्ध कोतवाली के साथ-साथ लखनऊ व कुशीनगर में आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
शहर के कसया रोड निकट श्याम मंदिर के रहने वाले मनीष कुशवाहा पुत्र मोहनलाल कुशवाहा का घटैला गाजी निवासी रत्नाकर सिंह नामक व्यक्ति से संपर्क हुआ। उसने मनीष को अपने विश्वास में लिया। उक्त व्यक्ति ने मनीष से उधार रुपयों की मांग की। इसके बाद मनीष ने 04 जनवरी 2022 को एक लाख दो हजार रुपये कुछ नकद तथा कुछ खाते द्वारा उक्त व्यक्ति को ट्रांसफर कर दिए। मनीष ने जनवरी 2023 में उक्त व्यक्ति से पैसों की मांग की तो उसने अगस्त माह में पैसा वापस करने के लिए कहा। इसके बाद सितंबर 2023 में संपर्क किया तो, पैसे का अभाव बताकर जल्दी ही पैसा वापस करने की उसने बात कही और मनीष का फोन उठाना बंद कर दिया।
आरोप है कि बहुत कोशिश के बाद जनवरी 2024 में मनीष ने संपर्क कर उक्त व्यक्ति से पैसों की मांग की तो उसने गाली देते हुए पैसों को भूल जाने की बात कहा। 22 मार्च 2024 को मनीष रेलवे स्टेशन के उत्तर तरफ सिंधी मिल कॉलोनी में जा रहे थे कि उसी दौरान उक्त व्यक्ति अपने दो अन्य साथियों के साथ मनीष को पकड़ कर उनकी पिटाई कर दी। विरोध करने पर गाली देते हुए पैसे को भूल जाने की बात भी कही। जाते-जाते जान से मरवाने की धमकी भी दे डाली।
विज्ञापन
पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग। कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस जांच कर रही है। हिस्ट्रीशीटर के बारे में भी जानकारी ली जा रही है।