फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Historical development work is being done in the double engine government: Shahi

डबल इंजन की सरकार में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्य : शाही

Mon, 14 Apr 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 14 Apr 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Historical development work is being done in the double engine government: Shahi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सोमवार को 1.88 करोड़ से निर्मित पथरदेवा नगर पंचायत कार्यालय भवन का लोकार्पण और 11 करोड़ के लागत की 50 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने कूड़ा ढोने वाले वाहन को हरी झंडी दिखाया।
इसके पूर्व उन्होंने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किया और उपस्थित लोगों से संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया। कृषिमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में देश और प्रदेश में ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार प्रत्येक नागरिक के जीवन में बुनियादी परिवर्तन लाने की दिशा में कार्य कर रही है। पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने चार नगर पंचायत स्वीकृत कर ऐतिहासिक कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने यह साबित कर दिया है कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। पहले की सरकारें केवल वादा करती थीं, लेकिन भाजपा सरकार वादा के साथ-साथ शिलान्यास और लोकार्पण भी करती है।
कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में 1720 लोगों ने प्रधानमंत्री आवास शहरी के लिए आवेदन किया है, इसके सापेक्ष 9.52 करोड़ की लागत से 340 आवास बनकर तैयार हो चुके हैं। इससे पहले नगर पंचायत अध्यक्ष क्रांति सिंह ने कृषिमंत्री व अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस दौरान भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय सिंह सैंथवार, जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि, ब्लॉक प्रमुख रामअशीष गुप्ता, हेमंत पाठक, पथरदेवा मंडल अध्यक्ष जिप्पू शाही, तरकुलवा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत राव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय शाही, हेतिमपुर नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव, तरकुलवा नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा, रामआशीष प्रसाद, रामायण साहनी, अंबुज शाही, रणधीर सिंह गोलू, अवनीश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed