{"_id":"6907ac288e57463bfe059738","slug":"hired-masked-men-are-suspected-of-carrying-out-the-crime-deoria-news-c-208-1-deo1010-167002-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भाड़े के नकाबपोशों के वारदात को अंजाम देने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भाड़े के नकाबपोशों के वारदात को अंजाम देने की आशंका
Mon, 03 Nov 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
दरवाजे पर खड़े अनमोल को गोली मारने का मामला, युवती के परिजनों से भी पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। चार दिन पहले मईल थाना क्षेत्र के जिरासो गांव में अपने घर के दरवाजे पर खड़े अनमोल मिश्रा (24) पर बाइक सवार तीन नकाबपोशों ने ताबतोड़ फायरिंग कर दी थी। एक गोली अनमोल की रीढ़ में फंस गई है। अनमोल के घर वालों का कहना है कि 10 दिन बाद लखनऊ के केजीएमयू के डॉक्टर ऑपरेशन कर गोली निकालेंगे। क्योंकि अधिक रक्तस्राव में कारण डॉक्टर अभी ऑपरेशन करना उचित नहीं समझ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस का मानना है कि भाड़े के नकाबपोशों ने अनमोल को गोली मारी है।
रविवार को भी पुलिस की तीन टीमों ने नकाबपोशों की तलाश में बलिया, मईल, लार व उभांव थाना क्षेत्र में दबिश दी, मगर सफलता नहीं मिल सकी। मामले में परिजनों ने अब तक तहरीर नहीं दी है। उनका कहना कि लखनऊ से लौटने के बाद तहरीर दी जाएगी। परिजनों का आरोप है कि अनमोल पर हमला प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों ने ही कराया है। उधर, जिस युवती से प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है उसके परिवार के चार सदस्यों से पुलिस ने अलग-अलग पूछताछ कर बयान दर्ज किया है।
पुलिस के हाथ अब तक जाे सुराग लगे हैं उसके आधार पर नकाबपोशों की तलाश में पुलिस की तीन टीमों ने बलिया, मईल, लार, उभांव थाना क्षेत्र में छापेमारी की। मगर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
..
कोट
अनमोल के परिवार वाले अभी लखनऊ में इलाज करा रहे हैं। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
राजेश चतुर्वेदी, सीओ बरहज